मानुषी छिल्लर ने जीता Miss world का खिताब, पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा सहित इन्होंने दी बधाई
117 सुंदरियों को पीछे छोड़ मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब
बीजिंग, प्रेट्र/आइएएनएस। 17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रम में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल का मिस वर्ल्ड घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
मानुषी ने सभी प्रतिस्पिर्द्धयों को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। वह हरियाणा के सोनीपत शहर की रहने वाली हैं। इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड चुना गया था। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। मानुषी 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद अब मानुषी को बॉलीवुड से भी अभिनेत्रियों के बधाई संदेश आना शुरू हो गए हैं। वहीं, क्रिकेट जगत से भी उन्हें बधाई मिल रही है। सन 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रौशन करने वाली बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विट कर बधाई दी है।
And we have a successor!Congratulations @ManushiChhillar on becoming #MissWorld2017.. cherish and learn, and most importantly enjoy it.Bravo— PRIYANKA (@priyankachopra) November 18, 2017
भारत के प्रधानमंत्री ने भी ट्विट कर बधाई दी है।
Congratulations @ManushiChhillar! India is proud of your accomplishment.— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2017
एफटीआईआई के चेयरमैन और मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्विटर के जरिए मानुषी को बधाई दी।
Dear @ManushiChhillar!! Thank you for bringing that crown back to India after 17years. Thank you for your amazing answer about mothers. Congratulations. India awaits to welcome you with colours of love, warmth & pride. Jai Ho.🇮🇳👏👏👏 pic.twitter.com/itdGLPcXDO— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 18, 2017
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी मानुषी को ट्विट कर बधाई दी है।
Congratulations @ManushiChhillar #MissWorld2017
on becoming Miss World 2017 and making the whole country proud. Haryana girls rocking it on world stage. Haryana Power,India Power. pic.twitter.com/0bVHnaqYJq— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 18, 2017
यह भी पढ़ें: पद्मावती का यह गाना है दीपिका पादुकोण का फेवरेट, आपका कौनसा है
आपको बता दें कि. मानुषी हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ की बेटी हैं, उन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। मानुषी छिल्लर का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के बामडौली गांव का रहने वाला है। मानुषी के पिता मित्रबसु पेशे से डॉक्टर हैं जो फिलहाल दिल्ली के इनमास इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और माता नीलम इब्मास कालेज में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर। अब से तकरीबन 15-20 सालों पहले वो गांव छोड़कर दिल्ली आ कर बस गए थे, लेकिन गांव की बेटी की इस उपलब्धि से गांव वाले बहुत खुश हैं।
Here's everything you need to know about @MissWorldLtd 2017 Manushi Chhillar https://t.co/VdrJrcx8Vg @ManushiChhillar #MissWorld2017 pic.twitter.com/IwqRvOFYuK— Miss India (@feminamissindia) November 18, 2017
मिस इंडिया के ट्विटर अकाउंट से भी मानुषी को बधाई दी गई। साथ ही मानुषी के साथ उनके पैरेंट्स की फोटो भी शेयर की गई।
Definitely the most awaited pic! @ManushiChhillar with her parents. #MissWorld2017 pic.twitter.com/gkA34620Ky— Miss India (@feminamissindia) November 18, 2017
pic.twitter.com/lzYe3YKrXb— Miss World (@MissWorldLtd) November 18, 2017
मिस इंडिया के ट्विटर अकाउंट से भी मानुषी को मिस वर्ल्ड के खिताब के जीतने की ख़बर को आउट किया गया।
We are so proud of @MissWorldIndia @ManushiChhillar! Congratulations India. #MissWorld2017 pic.twitter.com/zoBtC4o6ph— Miss India (@feminamissindia) November 18, 2017
A moment we all waited for! This goes out to each one of you - all the fans, followers and well-wishers who have been a constant support in this journey. Yes we did it! Congratulations everyone!!! 🎊 Thank you @ManushiChhillar for making us proud. #MissWorld2017 pic.twitter.com/PfXIkV6DNh— Miss India (@feminamissindia) November 18, 2017
आपको बता दें कि, मिस इंडिया ट्विटर अकाउंट पर मानुषी की बचपन की तस्वीर को भी शेयर किया गया है।
#MissWorld2017 Manushi Chhillar's Childhood pictures! https://t.co/WHsqu70htL pic.twitter.com/v9UVnOkA2J— Miss India (@feminamissindia) November 18, 2017
इन सुंदरियों ने भी लहराया है मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में परचम
1966 - रीता फारिया
1994 - ऐश्वर्या राय
1997 - डायना हेडन
1999 - युक्ता मुखी
2000 - प्रियंका चोपड़ा