विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jackie Shroff Reaction: India Vs Bharat की बहस के बीच जैकी श्रॉफ का बयान हुआ वायरल, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 06 Sep 2023 06:56 PM (GMT+05:30)

Jackie Shroff Reaction इंडिया वर्सेज भारत को लेकर इस वक्त पूरे देश में बहस है। हर कोई अपना-अपना बयान दे ...और पढ़ें

Jackie Shroff Picture. Photo Credit from Instagram
Jackie Shroff Picture. Photo Credit from Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में 'भारत' वर्सेज 'इंडिया' की बहस छिड़ी है। हर कोई इस पर अपनी राय रख रहा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं है। पहले अमिताभ बच्चन और अब जैकी श्रॉफ का इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इंडिया को भारत कहे जाने के समर्थन में अपनी बात रखी है।

इंडिया का नाम भारत रखने पर जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

G20 समिट 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने जा रहा है। इसके लिए कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज को न्योता भेजा गया है। जैकी श्रॉफ भी उनमें से एक हैं। जैकी श्रॉफ को राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के डिनर का इनविटेशन 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर एक्टर ने रिएक्ट किया है। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा

''भारत बोलना कोई बुरी बात तो नहीं है। इंडिया है तो इंडिया है, भारत है तो भारत है। मेरा नाम जैकी है, मुझे कोई जौकी बोलता है, तो जेकी बोलता है। मेरे नाम को इतना तोड़ देते हैं पर मैं नहीं बदलूंगा। हम कैसे बदलेंगे? नाम बदलेंगे हम थोड़ी बदलेंगे।''

प्रकाश राज ने कही ये बात

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने भी इस पर अपनी राय रखी है। वह इंडिया को भारत करने के फेवर में नहीं हैं। उन्होंने लिखा, ''आप डर के कारण सिर्फ नाम बदल सकते हैं...हम इंडियन्स आपको और आपकी सरकार को बदल सकते हैं...वो भी शान से।''

बता दें कि 18-20 सितबर तक संसद के विशेष सदन में इंडिया का नाम बदलकर भारत रखे जाने का प्रस्ताव है। इसी को लेकर बहस छिड़ी है।

तमाम सिलेब्रिटीज में कंगना रनोट, अक्षय कुमार जैसे सितारों ने भी 'भारत' के समर्थन में अपनी बात रखी है।