Move to Jagran APP

महिलाओं को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने गाया रैप सॉन्ग , वीडियो हुआ वायरल

शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इस महिला दिवस पर उन्होंने एक रैप सॉन्ग से सभी महिलाओं के लिए एक विशेष संदेश दिया है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 05:28 PM (IST)
महिलाओं को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने गाया रैप सॉन्ग , वीडियो हुआ वायरल
महिलाओं को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने गाया रैप सॉन्ग , वीडियो हुआ वायरल

 नई दिल्ली, जेएनएन। शर्लिन चोपड़ा को उनके शरारती और नटखट व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरों और कुछ बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियों में रहती हैं। एक कलाकार के तौर पर किसी भी तरह का जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटती है, और लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षिकत करती रहती हैं। उनके बेबाक अंदाज़ और बोल्ड पर्सनैलिटी के कारण उनकी एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 

loksabha election banner

शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इस महिला दिवस पर उन्होंने एक रैप सॉन्ग से सभी महिलाओं के लिए एक विशेष संदेश दिया है। उन्होंने अपने गाने के माध्यम से समाज की सच्चाई को दिखाने की कोशिक की है। इस गाने में उन्होंने बॉलीवुड और फ़िल्म में पुरुष और महिला को लेकर दर्षकों के नजरिए पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि अब समाज यह भेद भाव नहीं सहेगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sherlyn Chopra (@sherlynchopra) on

आपको बता दगें कि यह पहली बार नहीं है, जब शर्लिन को रैप सॉन्ग गया हो। इससे पहले उनका एक गाना 'कतार' ने काफी धूम मचाई थी। इस गाने में को उन्होंने खुद गाया था।  इसके अलावा चुनावों के समय लोगों को जागरुक करने के लिए  उन्होंने "वोट डाल" रैप किया था। इसक बाद अब अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक बार फिर उनका टेलैंट देखने को मिला। 

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का साल 2020 की शुरुआत काफी सही रही है। उन्होंने अपने आप को जन्मदिन के मौके पर दुनिया के सबसे ऊंचे- बुर्ज अल खलीफा में एक शानदार अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। शर्लिन एक ना सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं, बल्कि वह एक्टर, निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं। ख़ास बात है कि वह प्लेबॉय के लिए कवर करने वाली पहली भारतीय हैं। इस वक्त शर्लिन ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया एप्लीकेशन के लिए कंटेंट का निर्माण कर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस को जल्द ही उनके नए प्रोजेक्ट देखने को मिलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.