सोशल मीडिया पर कृति सनोन का जलवा, फॉलोअर्स की संख्या तीन करोड़ के पार
कृति ने 30 मिलियन की सीमा को पार करने के बाद अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा इस खराब हालात में भी मैं मुस्कार रही हूं।...
नई दिल्ली, जेएनएन। कृति सनोन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में हैं, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस को स्टार लाइफस्टाइल के बारे में पोस्ट करके जानकारी भी देती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पेज पर फिटनेस के वीडियो भी मिलते हैं, जिसमें वह लोगों को खुद को फिट रखने के तरीके भी बताती हैं। एक के बाद एक अच्छी फ़िल्मों के बाद उनकी फैन फालोइंग बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 मिलियन यानी तीन करोड़ के पार हो गई है।
कृति ने 30 मिलियन की सीमा को पार करने के बाद अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा, 'इस खराब हालात में भी मैं मुस्कार रही हूं। इसके पीछे वजह है इन 30 मिलियन लोगों का प्यार। आप लोगों का मैं किस मुंह से धन्यवाद कंरू। लव यू गाइज़।' इसके साथ ही कृति ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी फ़िल्मों की झलक है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्लिप हैं, जिसमें वह लोगों के साथ घुलमिल रही हैं। इस वीडियों में उनका फनी लुक भी नज़र आ रहा है। इस वीडियो के अंत में वह कहती हैं, 'मैं किस मुंह से धन्यवाद कंरू'
आपको बता दें कि इससे पहले कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लिखी एक कविता भी शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि लोग पर्यावरण से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस वजह हालात कुछ ऐसे हो गए हैं। वहीं, उन्होंने लोगों से प्रकृति से छेड़छाड़ ना करने की अपील भी की। इसके अलावा वह अपने फैंस से लगातार कोरोना वायरस के वजह से हुए लॉक डाउन में घर में रहने की अपील कर रही हैं।
गौरतलब है कि कृति सनोन ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत तमिल तेलुगु फ़िल्म 'समीरा' के साथ किया । इसके बाद वह साल 2104 में आई फ़िल्म 'हीरोपंथी' में नज़र आई। हीरोपंथी के बाद से कृति करियरग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। उनकी आखिरी फ़िल्म 'पानीपत' आई थी, जिसमें वह अर्जुन कपूर के अपोज़िट नज़र आईं थीं। इसके अलावा स्पेशल अपीरियंस की बात करें, तो वह आखिरी रिलीज़ फ़िल्म 'अंग्रेजी' में भी नज़र आ चुकी हैं।