ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने कुछ अंदाज में मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें
Hrithik Roshan Cousin Pashmina Roshan Birthday Celebration ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार एकजुट हुआ था।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'वॉर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थींl इसमें ऋतिक को अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जा सकता है, यह वर्ष की सबसे सफल फिल्म के रूप में सामने आई है। ऋतिक को आज अपने परिवार के साथ देखा गया।
ऋतिक रोशन के बेटे और पिता राकेश रोशन को साथ देखा गयाl राकेश रोशन हाल ही में कैंसर से उबरे हैं। ऋतिक को एक धारीदार टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए देखा गया। ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार एकजुट हुआ था। खबरों के अनुसार पश्मीना ऋतिक के चाचा संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैl इसके अलावा वह अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए किसी बड़े बैनर के साथ बातचीत कर रही है और 2020 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर सकती है।
इस साल मार्च में पश्मीना ने स्टेज पर अपना डेब्यू किया हैं, उन्होंने ऑस्कर वाइल्ड प्ले के प्ले द इम्पोर्टेंस ऑफ़ बिंग अर्नेस्ट के साथ अपने करियर का पहला प्ले किया था। इस बीच काम के मोर्चे पर ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी सुपर हीरो फिल्म 'क्रिश 4' पर काम करना शुरू कर सकते है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन अनुष्का शर्मा के साथ फराह खान की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आ सकते है।
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी हैंl इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया थाl इस फिल्म में वाणी कपूर की भी अहम भूमिका थींl
ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए दमदार बॉडी बनाई है और उनकी बॉडी लोगों को पसंद भी आई हैंl ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के गाने पर शानदार डांस भी किया थाl