Akshay Kumar's Shirtless Pic: नए फोटो में देखिए 52 साल के खिलाड़ी की फिटनेस, बोले- दो बच्चों का पिता हूं...
Akshay Kumars Shirtless Pic at 52 अक्षय कुमार इस समय करियर के शानदार दौर में हैं। जन्मदिन पर उनकी फ़िल्म पृथ्वीराज चौहान की रिलीज़ का एलान किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शामिल हैं। अनुशासित और व्यसनरहित जीवन शैली ने अक्षय को इस उम्र में भी पूरी तरह फिट रखा है। 9 सितम्बर को बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय 52 साल के हो गये हैं, मगर 52 का होने के बाद अक्षय ने जो पहली तस्वीर भेजी है, उसमें उनकी फिटनेस देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सोचेंगे कि आख़िर अक्षय यह सब करते कैसे हैं तो उन्होंने इसका खुलासा भी किया है।
अक्षय ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, वो शायद स्विमिंग के बाद की है, क्योंकि अक्षय भीगे हुए नज़र आ रहे हैं। अक्षय की कसी हुई मांसपेशियां और 6 पैक्स एब्स साफ़ देखी जा सकती हैं। फैट का नामोनिशान नहीं है। इस प्रेरक तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा है- हम जो खाते हैं वही बन जाते हैं। प्रकृति का उत्पाद बनिए। किसी प्रोडक्ट का प्रोडक्ट मत बनिए। यहां अक्षय उन लोगों की तरफ़ इशारा कर रहे हैं, जो कृत्रिम उत्पादों और प्रोटीन का सहारा लेकर मांसपेशियां बनाते हैं।
अक्षय ने आगे लिखा- अपने शरीर के साथ ईमानदार रहिए और यह आपको उस रास्ते पर लेकर जाएगा, जिसकी इस उम्र में आप कल्पना ही कर सकते हैं। यक़ीन कीजिए मैं दो बच्चों का पिता हूं। अपना ख़्याल रखिए। एक ही जीवन है। इसे सही रखिए।
We Are What We Eat...
Be a Product of Mother Nature...
DON'T be a Product of a Product 💊🥤#AntiSupplements
Be True to your body & it'll carry you in ways you only dreamed of at this age...trust me, I’m a father of two.
Take care, 1 Life, Get It Right 💪🏽 pic.twitter.com/TozYiauVel — Akshay Kumar (@akshaykumar) September 9, 2019
अक्षय कुमार अपना जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे हैं। पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अक्षय और बेटी नितारा के साथ रोप वे के ज़रिए एडवेंचर का लुत्फ़ उठाते नज़र आ रहे हैं। ट्विंकल ने इसके साथ लिखा है- एक जन्मदिन, जिसमें रोमांच शामिल है।
A birthday filled with many adventures-Next BYOB pottery and then mixing potions in a dark dungeon:) #BirthdayBoy pic.twitter.com/SfhO1Vagyb — Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) September 9, 2019
अक्षय कुमार इस समय करियर के शानदार दौर में हैं। जन्मदिन पर उनकी फ़िल्म पृथ्वीराज चौहान की रिलीज़ का एलान किया गया है, जो 2020 की दिवाली पर रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं।