जलेबी एक्ट्रेस Rhea Chakraborty हैं इतनी खूबसूरत, लेटेस्ट तस्वीरों में देखिए
Rhea Chakraborty इन दिनों Sushant Singh Rajput से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया जा चुका है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं। अक्सर उन्हें कई मौकों पर स्पॉट किया जाता है जहां पर उनका नया स्टाइल स्टेटमेंट नजर आता है। हाल ही में लगातार खबरों में बनी हुईं अभिनेत्री रिया चक्रबर्ती मुंबई में स्पॉट की गईं जहां पर उनका स्टाइल और फैशन सेंस नजर आ रहा है।
रिया चक्रबर्ती की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं। रिया इन तस्वीरों में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में रिया चक्रबर्ती की खूबसूरती को देखा जा सकता है। वे वेस्टर्न आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। उनकी स्माइल भी शानदार है।
रिया चक्रबर्ती ग्रे और ब्लू कलर के ड्रेस कॉम्बीनेशन में नजर आईं। पिछले कुछ समय से रिया अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से अफेयर को लेकर खबरों में लगातार बनी हुई हैं।
रिया चक्रबर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। वे हाल ही में लंच डेट पर भी स्पॉट किए गए थे। 1 जुलाई को रिया चक्रवर्ती ने अपना 27 वां जन्मदिन मनाया था। इस सेलिब्रेशन में रिया ने अपने खास दोस्तों को बुलाया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के खास मौके पर सुशांत ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को एक महंगा प्लेटिनम पेंडेंट गिफ्ट किया था।
बहरहाल आपको बता दें कि रिया फिटनेस फ्रीक हैं और लगातार जिम जाती हैं। यही कारण है कि वे हमेशा फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। रिया की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म जलेबी थी जिसे मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप