ये बच्ची है बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक... क्या आप पहचानते हैं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो या पब्लिक प्लेटफॉर्म दोनों एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौक नहीं छोड़ते। ऐसे में दीपिका के बर्थडे का मौका रणवीर सिंह कैसे जाने देते।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो या पब्लिक प्लेटफॉर्म दोनों एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौक नहीं छोड़ते। ऐसे में दीपिका के बर्थडे का मौका रणवीर सिंह कैसे जाने देते। पत्नी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए हैं। इन फोटोज़ के साथ रणवीर ने दीपिका को नंबर 1 बीवी और अपनी जान बताया है।
एक्टर ने पहले इंस्टाग्राम पर दीपिका के बचपन का एक फोटो शेयर किया है।इस फोटो में दीपिका एकदम छोटी बच्ची नज़र आरही हैं मानो वो कुछ महीने की ही होंगी। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है ‘मेरी जान, मेरी ज़िंदगी, मेरी गुड़िया’। रणवीर के इस पोस्ट पर जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर दीपिका की फोटो को क्यूट बताया है।
इसके अलावा रणवीर सिंह ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो दीपिका गाल पर किस करते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा है, ‘बीवी नंबर 1’।
रणवीर के अलावा दीपिका ने ख़ुद भी अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी लगभग पूरी ज़िंदगी नज़र आ रही है। दीपिका के वीडियो में उनके बचपन से लेकर स्कूल डेज़ तक, बॉलीवुड में डेब्यू से लेकर रणवीर सिंह से शादी और फोटोशूट तक.... सब कुछ एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो में कैद किया है।
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने राजस्थान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने सवाई माधोपुर के रणथंबोर नेशनल पार्क सैर भी की थी। रणथंबोर नेशनल पार्क की कुछ फोटोज़ भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जिसमें दोनों जंगल की सैर करते दिख रहे थे।