शादी की ख़बरों के बीच लंदन में दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, क्या कहती है ताज़ा तस्वीर
Ranbir Kapoor Alia Bhatt in London रणबीर और आलिया पिछले कुछ महीनों से रिलेशनशिप में हैं। रणबीर इससे पहले कटरीना कैफ़ और दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। (Photo- Mid Day)
नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की ख़बरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया हुआ है। पहले शादी का फ़र्ज़ी कार्ड ख़बरों में छाया रहा। फिर ख़बर आयी कि रणबीर आलिया अगले महीने फ्रांस में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। इन ख़बरोें के बीच रणबीर और आलिया की लंदन से तस्वीर आयी है, जिसमें दोनों सेलेब्रिटी एक साथ नज़र आ रहे हैं। साथ में एक फैन है।
यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर रणबीर के फैन एकाउंट से शेयर की गयी है। तस्वीर के कैप्शन में बताया गया है कि रणबीर और आलिया की फोटो लंदन में खींची गयी है। इस तस्वीर को लगभग 21 घंटे पहले पोस्ट किया गया था। इस तस्वीर के हिसाब से तो रणबीर और आलिया लंदन में हैं। हालांकि, इनके लंदन में होने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
गुरुवार को आईडीवा की इस ख़बर ने खलबली मचा दी थी कि रणबीर और आलिया नवंबर में फ्रांस की किसी लोकेशन पर शादी कर सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि कहीं से नहीं हो पाई है। रणबीर और आलिया, अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।
रणबीर और आलिया पिछले कुछ महीनों से रिलेशनशिप में हैं। रणबीर इससे पहले कटरीना कैफ़ और दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। कटरीना से अलग होने के बाद वो आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। आलिया की कपूर परिवार से नज़दीकियों को देखते हुए ज़ाहिर होता है कि यह रिश्ता इनके परिवार को भी मंजूर है।
आलिया की मॉम, सोनी राज़दान भी कुछेक मौक़ों पर रणबीर की मॉम नीतू सिंह के साथ दिखायी दी हैं। रणबीर आख़िरी बार 2018 की फ़िल्म संजू में नज़र आये थे, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 341 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, आलिया भट्ट इस साल गली बॉय और कलंक में दिख चुकी हैं। गली बॉय कामयाब रही, जबकि कलंक फ्लॉप हो गयी।