प्रियंका चोपड़ा की ये 10 'अजीबोगरीब' ड्रेस देखकर आप भी कहेंगे- यह सिर्फ 'मिसेज जोनस' ही कर सकती हैं
Priyanka Chopra Weird Dress Photos प्रियंका चोपड़ा कई बार अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। जानते हैं वो मौके... जब प्रियंका फैशन को लेकर खबरों में आ गईं...
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई है। प्रियंका ने सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस से भी दुनिया का दीवाना बनाया है। अक्सर उनके फैशन की चर्चा होती रहती है और उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं।
हालांकि, कई बार उनके फैशन को ट्रोलर्स का शिकार भी होना पड़ता है और कुछ वर्ग के लोग उस फैशन को ठीक ना मानते हुए उसका मजाक भी मनाते हैं। ऐसे ही लोगों का प्रियंका कई बार शिकार बन चुकी हैं। ऐसा ही हाल ही में फिर से हुआ, जब उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड्स वाले गाउन को लेकर ट्रोल किया गया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में शिरकत की थी और इस दौरान वो प्लंगिंग नेक गाउन में नजर आई थीं, जिसके सोशल मीडिया पर मजे लिए जा रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा थोड़े अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आई थीं। ऐसे में आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की वो अजीबोगरीब ड्रेस दिखाते हैं, जिन्हें लेकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रिंयका ने कई इंटरनेशन ईवेंट में इन ड्रेस में नजर आई हैं। चाहे वो मेट गाला ईवेंट हो या और कोई ईवेंट। अक्सर प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर खबरों में आ जाती हैं।
#TBT @lofficielindia...3 years ago. #delayedreaction much?! 😂🤣 @hairbypriyanka