कोरोनोवायरस से खौफ में सनी लियोनी, मास्क पहनें फैन्स को दी यह सलाह, देखें तस्वीरें
Sunny Leone Afraid Of Corona virus सनी लियोनी ने प्रशंसकों को वायरस के खिलाफ चेतावनी देने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl चीन से फ़ैल रहे कोरोनावायरस के घातक प्रकोप के बारे में जागरूकता फैलाती और खौफ में नजर आई फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनीl एयरपोर्ट पर न केवल वह मास्क पहने बल्कि अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पर चेतावनी भी देती नजर आई। चीन में कोरोनावायरस के घातक प्रकोप ने दुनिया को हिला दिया है और इसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने प्रशंसकों को वायरस के खिलाफ चेतावनी देने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया।
सनी के साथ उनके पति डेनियल और उनकी पूरी टीम मास्क पहने हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। सनी ने लिखा कि जो हो रहा है उससे अनजान नहीं रहना चाहिए और आपको इस बारे में स्मार्ट और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।
कोरोनोवायरस एक संभावित महामारी का रूप धारण कर सकता है। कोरोनावायरस को वुहान वायरस भी कहा जा रहा हैl इसमें चीन के कुछ हिस्सों को अपने चपेट में ले लिया हैl इसमें अब तक 100 से अधिक लोग मारे गए हैं, सभी चीन से हैं। कई महाद्वीपों में 2,800 से अधिक अन्य लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।
हालांकि अभी तक भारत में इस वायरस से संबंधित कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन भारतीय अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में हाई अलर्ट पर हैं। भारत में महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा और राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में संदिग्ध कोरोनावायरस संक्रमण के लिए कई लोग अस्पतालों में निगरानी में हैं। चीन का दौरा करने के बाद देश लौटने वाले लोगों की नियमित रूप से देश भर के हवाई अड्डों पर घातक वायरस की जांच की जा रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोनावायरस वायरस के सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण शामिल हैं। सनी लियोनी इस मौके पर अपने फैन्स को फोटो के लिए भी मना करती नजर आईl इसके अलावा उनकी टीम के कई सदस्यों ने भी मास्क लगा रखा थाl