Move to Jagran APP

Christmas 2019: रणधीर कपूर से तैमूर तक, क्रिसमस पर एक साथ दिखीं कपूर खानदान की 4 पीढ़ियां

Christmas Celebration PHOTOS रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फैमिली पार्टी के मेहमान बने। दोनों की रिलेशनशिप इन दिनों टिंसल टाउन में काफ़ी चर्चा में है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 12:13 PM (IST)
Christmas 2019: रणधीर कपूर से तैमूर तक, क्रिसमस पर एक साथ दिखीं कपूर खानदान की 4 पीढ़ियां
Christmas 2019: रणधीर कपूर से तैमूर तक, क्रिसमस पर एक साथ दिखीं कपूर खानदान की 4 पीढ़ियां

नई दिल्ली, जेएनएन। ऐसे मौक़े बहुत कम आते हैं, जब कपूर खानदान के सारे सदस्य एक ही जगह दिखाई दें। क्रिसमस सेलिब्रेशन ऐसा ही मौक़ा है। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने मुंबई में क्रिसमस पार्टी आयोजित की, जिसमें कपूर परिवार के सारे सदस्य शामिल हुए।

loksabha election banner

रणबीर कपूर, करीना कपूर ख़ान से लेकर कपूर फैमिली की सबसे वरिष्ठ सदस्य नीला देवी भी इस आयोजन में नज़र आयीं। 78 साल की नीला देवी शम्मी कपूर की धर्मपत्नी हैं।

 

रणधीर कपूर पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगे दिखे। क्रिसमस थीम के मुताबिक उन्होंने लाल टीशर्ट और ब्लू पैंट-जैकेट पहना हुआ था। सिर पर सैंटा कैप भी पहन रखा था। रणधीर 72 साल के हैं और काफ़ी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। 2104 में आयी सुपर नानी में रणधीर नज़र आये थे। रणधीर की पत्नी बबीता ने इस मौक़े के लिए नीले रंग के कॉम्बिनेशन को चुना। बबीता सत्तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं।

अमेरिका से कैंसर का इलाज करवाकर लौटे ऋषि कपूर काफ़ी ख़ुश दिखे। क्रिसमस पार्टी के लिए वो पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। हाल ही में रिलीज़ हुई द बॉडी में ऋषि एक अहम रोल में दिखायी दिये थे।

सबसे छोटे भाई राजीव कपूर क्रिसमस कैप लगाकर पहुंचे। राजीव भी काफ़ी अर्से से फ़िल्मों से दूर हैं। 

सैफ़ अली ख़ान पत्नी करीना कपूर ख़ान और बेटे तैमूर के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंचे। करिश्मा कपूर भी अपने बेटे और बेटी के साथ क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं। 

करिश्मा और करीना के कज़िन अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ आये। इन दोनों की हाल ही में सगाई हुई है। अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा और मनोज जैन के बेटे हैं। 

रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फैमिली पार्टी के मेहमान बने। दोनों की रिलेशनशिप इन दिनों टिंसल टाउन में काफ़ी चर्चा में है। (Photo- PallavPaliwal, Yogen Shah)

अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार रणबीर और आलिया साथ आ रहे हैं। यह एक सुपरहीरो फ़िल्म है। फ़िल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदारों में दिखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.