Kartik Aaryan And Janhvi Kapoor Pics: कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, अफेयर की खबरें गर्म
Kartik Aaryan And Janhvi Kapoor Pics जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन करण जोहर की अगली फिल्म दोस्ताना 2 में साथ नजर आएंगेl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा लक्ष्य भी हैl फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहने शुरू हो गई थी।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर गोवा में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद मुंबई वापिस लौट आए हैl दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा से लौटते हुए स्पॉट किया गयाl कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने कुछ दिनों पहले गोवा के लिए उड़ान भरी थीl अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए या साथ वेकेशन मनाने के लिए गोवा गए थे लेकिन इस बात की जानकारी है कि मनीष मल्होत्रा की नए वर्ष की पार्टी में दोनों ने साथ जमकर मस्ती की थीl दोनों अब गोवा से मुंबई लौट आए हैl
जान्हवी कपूर ने ट्राउजर और टी-शर्ट पहन रखा थाl वहीं कार्तिक आर्यन ने जैकेट, टी-शर्ट और जींस पहन रखी थीl दोनों ने मास्क लगा रखाl कार्तिक आर्यन ने प्लेन से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'वेरिफावी का निधन हो गया थाl इड बाइकर्स लुकl' कार्तिक जान्हवी को उनकी कार तक छोड़ते नजर आएl इसके बाद वह अपनी कार में बैठेl इस मौके पर जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आईl उन्होंने जींस और टीशर्ट पहन रखा थाl
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन करण जोहर की अगली फिल्म 'दोस्ताना 2' में साथ नजर आएंगेl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा लक्ष्य भी हैl फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहने शुरू हो गई थी। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड अभिनेता हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl जान्हवी कपूर भी फिल्मों में काम कर चुकी हैl वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैl यह दोनों की पहली फिल्म साथ में होगीl दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैl जान्हवी कपूर के फॉलोअर्स भी उनकी पोस्ट काफी पसंद करते हैl
जान्हवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री की थीl इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की अहम भूमिका थीl इस फिल्म की दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थीl इस फिल्म के रिलीज होने के पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया थाl