विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मेंद्र ने माला सिन्हा के जन्मदिन पर शेयर की दुर्लभ फोटो और लिखा- मिस यू, तस्वीर में हैं नन्हे बॉबी भी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 11 Nov 2020 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:18 AM (IST)

Mala Sinha उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं जिनके साथ धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत में ख़ूब काम किया था और हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा में कई महत्वपूर्ण फ़िल्में दीं। माला धर्मेंद्र की लगभग हमउम्र ही हैं मगर इंडस्ट्री में उनसे काफ़ी सीनियर हैं।

माला सिन्हा अपनी नौजवानी के दिनों में और धर्मेंद्र। (फोटो- मिड-डे)
माला सिन्हा अपनी नौजवानी के दिनों में और धर्मेंद्र। (फोटो- मिड-डे)

नई दिल्ली, जेएनएन। 11 नवम्बर को हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस माला सिन्हा का बर्थडे है। धर्मेंद्र ने माला सिन्हा के 84वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हे बॉबी माला सिन्हा की गोदी में बैठे हुए हैं। 

माला सिन्हा उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जिनके साथ धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत में ख़ूब काम किया था और हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा में कई महत्वपूर्ण फ़िल्में दीं। माला, धर्मेंद्र की लगभग हमउम्र ही हैं, मगर इंडस्ट्री में उनसे काफ़ी सीनियर हैं। धर्मेंद्र के डेब्यू के समय माला हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की स्थापित हीरोइन बन चुकी थीं।

धर्मेंद्र उनसे सिर्फ़ 11 महीने बड़े हैं। इस दुर्लभ तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माला जी। ख़ुश होने के लिए यादें। बॉबी आपकी बाहों में। उसकी आश्रम के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। हम आपको ख़ुश और स्वस्थ देखना पसंद करते हैं। आपको मिस करता हूं। 

बता दें, माला सिन्हा और धर्मेंद्र ने पहली बार 1962 में आयी फ़िल्म अनपढ़ में काम किया था, जिसमें माला सिन्हा ने एक अनपढ़ पत्नी का रोल निभाया था। यह हिंदी सिनेमा की क्लासिक फ़िल्मों में शामिल है और इसका संगीत आज भी कानों में रस घोल देता है। इसके बाद 1964 की फ़िल्म पूजा के फूल, 1965 में नीला आकाश, 1966 की फ़िल्म बहारें फिर भी आएंगी और 1967 की फ़िल्म जब याद किसी की आती है में साथ काम किया।

मगर, इन दोनों के करियर की सबसे सफल फ़िल्म आंखें मानी जाती है, जो 1968 में आयी थी और यह दोनों की एक साथ आख़िरी फ़िल्म भी है। आंखें एक जासूसी फ़िल्म थी, जिसमें धर्मेंद्र ने आर्मी अफ़सर का रोल निभाया था। फ़िल्म का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। इस फ़िल्म का संगीत भी हिट रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।