Sai Manjrekar Photos: मिलिए इनसे...ये हैं ‘दबंग’ चुलबुल पांडे की ‘गर्लफ्रेंड’ खुशी, 'रज्जो' से कम नहीं इनकी खूबसूरती
Sai Manjrekar Photos महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सई मांजरेकर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sai Manjrekar Photos: महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं, और हों भी क्यों न...वो जिस एक्टर से साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं उनके साथ काम करने के लिए हर एक्ट्रेस तरसती है। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि सई मांजरेकर, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
इस फिल्म को लेकर जितनी चर्चा सलमान खान उर्फ चुलबुल पांडे और उनकी 'रज्जो' यानी सोनाक्षी सिन्हा की है। उतनी ही चर्चा चुलबुल पांडे की गर्लफ्रेंड खुशी यानी सई मांजरेकर की भी है। ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों को सई में सोनक्षी की झलक नजर आई थी। वैसे सई के चर्चा में रहने की एक और वजह भी है, वो है उनकी और भाईजान की उम्र का फासला। सई मांजरेकर, सलमान से करीब से 33 साल छोटी हैं और इस फिल्म में वो उनके साथ रोमांस करती दिखेंगी।
मतलब, पहली ही फिल्म में सई, सलमान की गर्लफ्रैंड के किरदार में नजर आएंगी। यही वजह है सलमान खान, अपनी 'गर्लफ्रैंड' सई को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिर चाहें वो किसी अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें साथ लेकर जाना हो, या सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना हो। सलमान अक्सर सई के साथ ही नज़र आ रहे हैं। 'दबंग 3' के रिलीज होने से पहले हम आपको सई मांजरेकर की कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखाते हैं जिनपर आप भी फिदा हो जाएंगे।
Khushi badi khush with her Dabangg hero at the Being Strong equipment event✨ @beingsalmankhan