Amrita Arora के घर पर स्टार्स ने जमकर की पार्टी, सोशल मीडिया पर छाई अर्जुन-मलाइका की ये फोटो
अपने-अपने बिज़ी शिड्यूल में से थोड़ा सा वक्त निकालकर स्टार्स चिल करना नहीं भूलते हैं। फिल्म जगत के नामी सितारे अक्सर एक दूसरे के घर पर पार्टी करते नज़र आते हैं। जैसे बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के घर पर पार्टी रखी गई जिसमें कई नामी स्टार्स शामिल हुए।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपने-अपने बिज़ी शिड्यूल में से थोड़ा सा वक्त निकालकर स्टार्स चिल करना नहीं भूलते हैं। फिल्म जगत के नामी सितारे अक्सर एक दूसरे के घर पर पार्टी करते नज़र आते हैं। जैसे बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के घर पर पार्टी रखी गई जिसमें कई नामी स्टार्स शामिल हुए। अमृता की पार्टी की ढेर सारी फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर की पत्नी महिप कपूर, सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान, शाहरुख ख़ान की वाइफ गौरी ख़ान, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला और संजय कपूर नज़र आ रहे हैं।
इन फोटोज़ में सभी अलग-अलग तरह से एक दूसरे की फोटो क्लिक करते दिख रहे हैं। किसी फोटो में अर्जुन कपूर सबके साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। तो किसी फोटो में अमृता अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा को गाल पर किस करती दिख रही हैं। इन सारी फोटोज़ में से जो एक फोटो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हाइलाइट हो रही है वो है लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की फोटो।
अर्जुन और मलाइका की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो करण जौहर के साथ सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। इस फोटो में मलाइका, अर्जुन की काफी नज़दीक बैठी हैं और एक्टर ने मलाइका की कमर पर हाथ रखा हुआ है। दोनों ये लविंग फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर इंस्डस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर ही साथ नजर आते हैं फिर चाहें किसी पार्टी में जाना हो या घर पर टाइम स्पेंड करना हो। बल्कि दोनों वेकेशन पर भी अब साथ ही जाते हैं। फैंस को इंतज़ार है कि अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में कब बधेंगे, लेकिन दोनों का ही कहना है कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।