विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ इलियाना डीक्रुज़ की ये इंटिमेट फोटो वाइरल, इन 7 स्टार्स ने भी चुना है फॉरेन लाइफ़ पार्टनर
नीना गुप्ता भी क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने संबंधों को लेकर लगातार ख़बरों में रही हैं। हालांकि, दोनों ने शादी नहीं की थी। लेकिन, इनकी एक संतान हुई।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रुज़ इनदिनों फ़िजी में अपने ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड एंड्र्यू नीबोन (Andrew Kneebone) के साथ छुट्टियां मनाने को लेकर ख़बरों में हैं। दरअसल, दोनों की एक साथ छुट्टी मनाने से ज़्यादा चर्चा उस लिपलॉक फोटो की हो रही है जिसमें दोनों काफी इंटिमेट नज़र आ रहे हैं। पहले भी सोशल मीडिया पर इन दोनों की काफी तस्वीरें आती रही हैं जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि दोनों काफी करीब हैं।
बड़ा सवाल है कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना किसी विदेशी लड़के से शादी करने जा रही हैं? अगर इसका जवाब हां भी है तो चौंकिए मत! क्योंकि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने लिए विदेशी लाइफ़ पार्टनर चुना है। इस रिपोर्ट में हम कुछ ऐसे ही चुनिंदा स्टार्स के बारे में आपको बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फिर इस एक्टर के भाई के साथ नज़र आयीं जाह्नवी कपूर, जानिये आख़िर क्या है मामला
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी फ्रांस के एक बिजनेसमैन सीरिल औक्सेंफंस के साथ खुलेआम डेटिंग करती नज़र आती रहती हैं। बात तो यहां तक होने लगी है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है। लेकिन, मल्लिका शादी की बात से साफ़ इनकार कर देती हैं। इनदिनों भी मल्लिका सीरिल के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रही हैं।
विदेशी लाइफ़ पार्टनर को चुनने की बात करें तो प्रीति जिंटा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फरवरी 2016 में प्रीति जिंटा ने अपने प्रेमी जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। किसी को शादी में इनवाइट न करने पर प्रीति के कुछ खास दोस्त उनसे नाराज़ भी हो गए थे। बहरहाल, आज भी यह जोड़ी कई मौके पर मुंबई में साथ-साथ दिख जाती है।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर जब ईशान के साथ फ़िल्म देखने पहुंची, देखें तस्वीरें
आपको बता दें, कि हमेशा से इंडस्ट्री में विदेशी दूल्हा या दुल्हन चुनने का चलन रहा है। अपने दौर के चुलबुले एक्टर शशि कपूर को ही ले लीजिये। अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही शशि पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप 'शेक्सपियेराना' में शामिल हो गए। उस थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनियाभर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से पांच साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। जेनिफ़र 1984 अपनी आखिरी सांस तक उनके साथ रहीं।
यह भी पढ़ें: कटरीना के बिना ही रणबीर कपूर निकले जग्गा जासूस को प्रमोट करने, जम कर की मस्ती
मिलिंद सोमन ने भी एक विदेशी लड़की माइलिन जैम्पानोई से शादी की थी। हालांकि यह शादी बहुत ज्यादा दिनों तक चल नहीं पायी थी। मिलिंद की तरह कबीर बेदी ने भी विदेशी लड़की से शादी की है। कबीर बेदी ने कुल चार शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी Susan Humphreys विदेशी मूल की थीं।
यह भी पढ़ें: हाथ में लिपस्टिक लेकर अपनी फ़िल्म को प्रमोट कर रहीं एकता कपूर
सेलिना जेटली ने भी अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड पीटर हॉग से साल 2011 में चुपके से शादी की थी। उनके पति ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं और पेशे से जाने माने होटेलियर हैं। सेलिना जेटली के बारे में ये बात भी सुनने को मिलती है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने ही नहीं इन 7 एक्ट्रेसेस ने भी कम उम्र में ही पायी बड़ी कामयाबी, देखें तस्वीरें
एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी वेस्ट इंडीज़ के पॉपुलर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने संबंधों को लेकर लगातार ख़बरों में रही हैं। हालांकि, दोनों ने शादी नहीं की थी। लेकिन, इनकी एक संतान हुई। इन दोनों की 28 वर्षीय बेटी मसाबा आज देश की जानी-मानी फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। बता दें, कि बाद में साल 2008 में नीना ने एक भारतीय व्यवसायी विवेक मेहरा से अमेरिका जाकर शादी कर ली थीं।