..तो सलमान की वजह से बॉलीवुड को लगेगा झटका!
सलमान खान गैर इरादतन हत्या के मामले से बच नहीं पाए। सलमान पर हिट एंड रन मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सलमान इस मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें दस साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है। अब बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार हो और उसके जेल जाने के आसार हों तो यह बॉलीवुड के लि
नई दिल्ली। सलमान खान गैर इरादतन हत्या के मामले से बच नहीं पाए। सलमान पर हिट एंड रन मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सलमान इस मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें दस साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है।
अब बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार हो और उसके जेल जाने के आसार हों तो यह बॉलीवुड के लिए चिंता की बात तो है ही। बॉलीवुड से जुडे़ कई लोगों का यह भी कहना है कि सलमान सेलिब्रिटी हैं इसलिए उन्हें इस मामले में टारगेट किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के ये लोग सलमान के लिए कितने फिक्रमंद हैं -
सुभाष घई- मैं सलमान खान को बहुत करीब से जानता हूं वह बहुत शानदार इंसान हैं, वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। न्यायपालिका न्याय करेगी, पर चाहे अमीर हो या गरीब सबको एक नजर से देखना चाहिए। सलमान खान सेलिब्रेटी हैं इसलिए उनके बारे में इतना ज्यादा कहा जा रहा है। वह इंडस्ट्री के लिए बहुत मूल्यवान हैं।
पढे़: जब सलमान ने मांगे करोड़ों रुपए
विक्रम भट्ट- यह एक रैश ड्राइविंग का मामला है जो किसी के साथ भी हो सकता था। इस इंडस्ट्री में सलमान से ज्यादा चैरिटेबल स्टार कोई नहीं है। पर हां ये सच है कि कानून इस बात को नहीं समझता। अगर ऐसा होता है कि सलमान को जेल जाना पडे़ तो इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।
महेश भट्ट- मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि सलमान को एक आम इंसान की तरह देखा जाए। ऐसे कई एक्सिडेंट होते हैं जिसमें हजारों लोग मारे भी गए हैं, पर मुझे नहीं लगता कि उन मामलों को इतना तूल दिया जाता है। इस केस को हिट एंड रन कहा जाता है, पर इस मामले में कोई हिट करके भागा नहीं था।
पढे़: ब्रेक अप के बाद सलमान और कट्रीना लगाएंगे ठुमके
क्लिक करके पढि़ए, क्यों किया सलमान ने लिप लॉक करने से इंकार सलमान की केस हिस्ट्री के लिए होगी वेबसाइट
सलमान खान अपनी एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं जिसमें उनके केस से जुड़ी सारी जानकारी होगी। सलमान उस वेब पोर्टल के जरिए अपने फैन्स को और मीडिया को अपने केस के बारे में पूरी जानकारी देंगे। उस वेबसाइट का नाम होगा सलमान खान फाइल्स डॉट काम। यह वेबसाइट रोजाना अपडेट होगी। इस वेबसाइट में सलमान से जुडे़ सभी केस की पूरी जानकारी होगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर