विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Music Director Raam Laxman Dies:नहीं रहे ‘हम आपके हैं कौन’ के म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण, लता मंगेशकर ने जताया शोक

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 22 May 2021 12:38 PM (IST)

मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण इस ...और पढ़ें

Photo Credit - Lata Mangeshkar Twitter Photo Screenshot
Photo Credit - Lata Mangeshkar Twitter Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते साल जहां फिल्म इंडस्ट्री ने कई दिग्गज स्टार्स को खोया है। वहीं अब इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 78 साल के रामलक्ष्मण का निधन आज यानी 22 मई की सुबह  हो गया। वह बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस नागपुर स्थित अपने घर में ली। रामलक्ष्मण के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर ने सभी का सदमें में ला दिया है। म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण के निधन पर स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे है। 

रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि कई मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी संगीत दिया है। उन्होंने करीब 75 फिल्मों में संगीत दिया है। पहले रामलक्ष्मण ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। लेकिन राम के निधन के बाद लक्ष्मण ने अपने नाम के आगे राम जोड़ लिया और अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

रामलक्ष्मण के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है। मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'

आपको बता दें कि रामलक्ष्मण ने सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर कई हिट दिए। वहीं उन्हें साल 1988 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बड़ा ब्रेक मिला था। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। बाद में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में भी उन्होंने संगीत दिया।