विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने की 2023 की दमदार शुरुआत, टोन्ड बॉडी दिखाकर एक्टर ने छुड़ाए फैंस के पसीने

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 02 Jan 2023 12:41 PM (IST)

Hrithik Roshan ऋतिक रोशन की फिटनेस की अक्सर हर बार तारीफ की जाती है। उनके फैंस उनकी फिल्मों के साथ ...और पढ़ें

File Photo of Hrithik Roshan. Photo Credit: Hrithik Roshan Instagram
File Photo of Hrithik Roshan. Photo Credit: Hrithik Roshan Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ग्रीक गॉड के नाम से चर्चित ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी से लोगों के पसीने छुड़ाते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने नए साल के मौके पर फैंस को अपनी फिटनेस की ऐसी झलक दिखाई है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दो बच्चों के पिता ऋतिक रोशन 45 पार की उम्र में भी कमाल के हैंडसम और फिट नजर आते हैं। एक्टर ने 2023 की दमदार शुरुआत करते हुए फैंस को अपने सिक्स पैक ऐब्स की झलक दिखाई है। उन्होंने एक नहीं, बल्कि कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी हॉटनेस देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

हर लुक में ऋतिक रहे हिट

ऋतिक रोशन का नाम बी टाउन के टॉप हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) से उन्हें क्रिटिक्स और फैंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है। चाहे 'क्रिश' में उनके लंबे बालों वाला लुक हो या 'धूम 2' में डैशिंग चोर का कैरेक्टर या फिर 'बैंग-बैंग' में उनका कूल डूड लुक हो, ऋतिक को हर अंदाज और हर किरदार में उनके फैंस ने पसंद किया है।

फिटनेस पर की काफी मेहनत

ऋतिक के बारे में यह बात जगजाहिर है कि डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है से पहले उन्हें डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वह कभी डांस नहीं कर पाएंगे। इसका कारण उनकी पूअर हेल्थ कंडीशन बताया गया था। लेकिन ऋतिक ने इसे चैलेंज की तरह लेते हुए अपनी फिटनेस पर जी तोड़ मेहनत की और आज वह इंडस्ट्री के न सिर्फ फिटेस्ट एक्टर माने जाते हैं, बल्कि हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में भी उनका नाम टॉप 10 में बना रहता है। इस हैंडसम हंक ने 2023 की शुरुआत में अपनी फिटनेस की फोटो फैंस को दिखाई है। ऋतिक ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी और ऐब्स को दिखा रहे हैं।

ऋतिक 48 वर्ष के हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी फिटनेस को लेकर उनके गजब के डेडिकेशन को देख कई सिलेब्रिटी ने भी उनके लिए तारीफों के पुल बांधे हैं। वरुण धवन, विक्की कौशल, कुणाल कपूर, करण वाही समेत कई सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: Avatar 2 Box Office Collection: नए साल पर कायम है 'अवतार 2' का रिकॉर्ड तोड़ जलवा, तोड़ा 'दृश्यम 2' का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद वापसी के लिए तैयार आमिर खान, Jr. NTR के साथ इस फिल्म में करेंगे धमाका!