Hrithik Roshan की Super 30 ने लगाई एक और छलांग, दिल्ली समेत इतने राज्यों में टैक्स फ्री
12 जुलाई को रिलीज़ हुई सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर नंदीश संधू और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाये हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पटना की सुपर 30 कोचिंग के संस्थापक और संचालक आनंद कुमार की बायोपिक सुपर 30 बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म अब तक 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। अब ताज़ा ख़बर है कि दिल्ली सरकार ने भी सुपर 30 को टैक्स फ्री करने का एलान किया है।
रितिक रोशन ने दिल्ली सरकार के इस क़दम की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का शुक्रिया अदा किया है। रितिक ने ट्विटर पर लिखा- हमें राष्ट्र निर्माण करने वाली टीम में शामिल करने और दिल्ली में सुपर 30 को टैक्स फ्री करने के लिए आपका शुक्रिया। मनीष सिसोदिया ने फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का एलान सोशल मीडिया में करते हुए कहा था कि यह अधिक से अधिक शिक्षकों को प्रेरित करेगी। बतात चलें कि दिल्ली से पहले सुपर 30 बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी टैक्स फ्री घोषित की जा चुकी है।
Thank you Shri Manish Sisodia ji for considering us worthy of being a part of the nation builders team and announcing Super 30 tax - free in Delhi. https://t.co/wzY1QkR1iF" rel="nofollow pic.twitter.com/jj8GN1kteC — Hrithik Roshan (@iHrithik) July 24, 2019
12 जुलाई को रिलीज़ हुई सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर, नंदीश संधू और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फ़िल्म में आनंद कुमार के किरदार के लिए रितिक ने काफ़ी मेहनत की है। उन्होंने बिहारी लहज़ा सीखा, ताकि कैरेक्टर में ख़ुद को ढाल सकें। रितिक की फ़िल्म 23 जुलाई तक 107.52 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।