विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan के प्यार में पड़ी बुजुर्ग महिला, सरेआम कर डाला प्रपोज, जवाब में एक्टर ने कही दिल छूने वाली बात

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 24 Jun 2023 06:24 PM (IST)

Hrithik Roshan हैंडसम हंक ऋतिक रोशन जहां भी जाते हैं लोग उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थकते। फैंस के ...और पढ़ें

File Photo of Hrithik Roshan. Photo Credit: Instagram
File Photo of Hrithik Roshan. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. ऋतिक रोशन को एक महिला ने किया प्रपोज
  2. फैन के प्रपोजल पर ऋतिक ने दिया अनोखा जवाब
  3. वायरल हुआ ऋतिक रोशन का वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लगभग हर उम्र का व्यक्ति उन्हें पसंद करता है। एक अच्छे एक्टर होने के साथ ही ऋतिक अपने स्मूथ डांस मूव्स और गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस के बीच वह ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं। ऋतिक जहां भी जाते हैं, लोग उनकी स्मार्ट पर्सनालिटी की तारीफ करते नहीं थकते।

महिला ने किया ऋतिक के साथ फ्लर्ट

हाल ही में ऋतिक के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस पर उनका रिएक्शन देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। रेडिट पर ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को उनसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आपके इश्क में कायल हूं, और आप पर मैं घायल हूं। पर क्या करूं। मैं बहुत पहले पैदा हो गई, वरना मैं आपसे शादी करती।''

ऋतिक ने दिया मजेदार जवाब

वह महिला यहीं नहीं रुकी। उसने आगे कहा, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपके प्यार का शिकार हूं।'' इसके बाद जब ऋतिक ने उनसे पूछा कि क्या वह शादीशुदा हैं, तो वह हां कहती हैं। इस पर 'फाइटर' एक्टर कहते हैं, "समस्या तो है। उम्र समस्या नहीं है, सिंगल तो मैं भी था। यहां तक कि मैं लंबे समय तक सिंगल था।''

Hrithik being proposed by a sweet lady

by u/Grocery_Extreme in BollyBlindsNGossip

ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट

एक्टर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें 'विक्रम वेधा' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज बिजनेस किया था। उनकी अपकमिंग फिल्म्स में 'वॉर 2', 'कृष 4' और 'फाइटर' है। फाइटर में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर होंगे। 'कृष 4' का निर्देशन राकेश रोशन ही करेंगी, जबकि, 'वॉर 2' का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के होने की चर्चा है।