Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super 30 Box Office: दुनिया के इतने देशों में रिलीज़ होगी Hrithik Roshan की फ़िल्म, ढाई साल बाद पर्दे पर वापसी

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jul 2019 04:24 PM (IST)

    Hrithik Roshans Super 30 to release in more than 70 countries सुपर 30 को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है और रितिक फ़िल्म में एक मैथमेटिशियन का किरदार निभा रहे हैं।

    Super 30 Box Office: दुनिया के इतने देशों में रिलीज़ होगी Hrithik Roshan की फ़िल्म, ढाई साल बाद पर्दे पर वापसी

    नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 रिलीज़ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। निर्माताओं ने फ़िल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी शुरू कर दी है। रितिक ने सोशल मीडिया में एक जानकारी साझा की है, जिसके मुताबिक़, सुपर 30 दुनिया के 71 देशों में रिलीज़ की जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रितिक ने जो इनफोग्राफिक्स शेयर किया है उसके अनुसार, फ़िल्म अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा जैसे बड़े देशों और मिडिल ईस्ट के अलावा कई छोटे-छोटे मुल्क़ों में भी रिलीज़ की जा रही है। इसीलिए रितिक ने इस ग्राफिक्स के साथ कैप्शन में लिखा है- सुपर 30 के साथ दुनिया के जुगराफिया के दरवाज़े खुल जाएंगे। सुपर 30 को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है और रितिक फ़िल्म में एक मैथमेटिशियन का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म की कहानी पटना में चलने वाली विख्यात कोचिंग सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार की बायोपिक है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Opening the doors to the Jugraafiya of the world with #Super30!

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

    आम तौर पर फ़िल्मों में शहरी किरदार निभाते रहे रितिक पहली बार इतने बदले हुए अंदाज़ में दिख रहे हैं। फ़िल्म में आनंद कुमार के शुरुआती संघर्ष के दिनों को पर्दे पर जीने के लिए रितिक ने ख़ुद को टैन (डार्क) किया है। फ़िल्म में वो भोजपुरी लहज़े में बोलते दिखेंगे। फ़िल्म में रितिक के साथ नंदीश संधू, पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर अहम किरदार निभा रहे हैं। 

    सुपर 30 के ज़रिए रितिक लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 2017 के जनवरी महीने में उनकी फ़िल्म काबिल रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफ़िस पर सुपर हिट रही थी। इसके बाद रितिक ने सुपर 30 के अलावा कोई  फ़िल्म साइन नहीं की थी और सिर्फ़ सुपर 30 पर ही फोकस किया।