Move to Jagran APP

पूर्व पत्नी सुजैन ने ऋतिक रोशन को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया खास वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। ऋतिक को कई बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने उन्हें काफी अलग और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 03:05 PM (IST)
Hrithik Roshan and his ex-wife Suzanne Khan photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन रविवार 10 जनवरी को आपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। ऋतिक को कई बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने उन्हें काफी अलग और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

loksabha election banner

सुजैन और ऋतिक अब भले ही पति-पत्नी न हों, लेकिन इन दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। सुजैन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर ऋतिक रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुजैन के दोनों बेटे हिरदान और हर्षन रोशन के साथ ऋतिक की थ्रोबैक तस्वीरों का वीडियो मोंटाज शेयर किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

इस वीडियो के साथ सुजैन ने अपने पूर्व पति के लिए खास पोस्ट लिखा और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। सुजैन ने वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी हैप्पिस्ट बर्थडे रे। आपके जीवन के सबसे खूबसूरत हिस्सों की कामना है और साल 2021 सौभाग्यशाली रहे।' ऋतिक रोशन के लिए लिखा सुजैन का ये खास पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और फिल्मी सितारे भी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुजैन की इस पोस्ट पर ट्विकंल खन्ना ने भी कमेंट कर ऋतिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया था। इन दोनों कलाकार ने फिल्म वॉर में साथ काम किया था। टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। टाइगर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म वॉर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक्शन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक को अपना गुरु बताया और उन्हें बर्थडे विश किया। इस वीडियो को शेयर कर टाइगर ने पोस्ट में लिखा, ‘आपका ये साल शानदार हो गुरुजी, आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे।’

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। सुजैन और ऋतिक ने 14 साल साथ रहने के बाद साल 2014 में तलाक ले लिया था। हालांकि अब दोनों अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं और कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में सुजैन ने अपना पूरा वक्त ऋतिक के घर पर ही गुजारा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.