Coronavirus Fight: पैपराजी की मदद के बाद, अब रितिक रोशन ने 4 हजार डेली वेज आर्टिस्ट के लिए दिए 25 लाख
Coronavirus Fight रितिक रोशन भी उन एक्टर में शामिल हैं जो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फोटोग्राफर्स के बाद वह अब 4000 डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आई।
नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Fight: कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पढ़ रहा है। इसके प्रभाव से भारत से भी अछूता नहीं है। भारतीय में लॉकडाउन की वजह से आर्थिक मोर्चे पर भी कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। ऐसे में फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इस हालात में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार आगे आकर लोगों की मदद की कर रहे हैं। रितिक रोशन भी उन एक्टर में शामिल हैं, जो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फोटोग्राफर्स के बाद वह अब 4,000 डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए हैं।
मिड-डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक रोशन ने टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) के जरिए डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। उन्होंने चार हजार दैनिक भत्ता कर्मचारियों के लिए 25 लाख रुपये ऑर्गनाइज़ेशन को डोनेट किया है। एसोसिएशन के आउटरीच समिति के चेयरपर्सन और ज्वॉइंट सेक्रेटी अमित भेल ने मिड-डे से कहा, 'कुछ दिनों पहले KWAN, जोकि रितिक रोशन की टेलेंट मैनजमेंट कंपनी है, उन्होंने हमसे अकाउंट डिटेल मांगे और हमारी सिस्टर कनसर्न सीने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रेस्ट (CAET) को 25 लाख रुपये की मदद की। हमने डेली वेज आर्टिस्ट को पैसे देने का काम शुरू कर दिया है। जो सिर्फ कमाते और खाते हैं, वो हमारी टॉप प्रॉयरिटी में हैं।'
फोटोग्राफर्स की मदद की
इससे पहले ख़बर आई थी कि रितिक रोशन ने पैपराजी की भी मदद की। इस बात की जानकारी फोटग्राफर विरल भायानी ने दी। उन्होंने बताया कि पैपराजी अभी किसी भी एसोसिएशन से नहीं जुड़े हैं। ऐसे में उन्होंने सेलेब्स की डोनेशन की मदद नहीं मिल पा रही है। हालांकि, रितिक रोशन ने आगे आकर हम लोगों की मदद की है। विरल ने इसके लिए रितिक को शुक्रिया भी कहा।
फ्री मिल भी
रितिक ना सिर्फ आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं, बल्कि लगातार जरूरी समान भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। रितिक ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए 95 और एफएफ 3 मास्क बांटने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने एक एनजीओ की मदद से 1 लाख से ज्यादा जरूरमंद लोगों को पैक्ड खाना भी बांटा।