Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hrithik Roshan के 100 करोड़ के अपार्टमेंट में साथ रहेंगी सबा आजाद, रिलेशनशिप को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी?

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 03:56 PM (IST)

    Hrithik Roshan Saba Azad Love Story ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है। हाल ही में करण जौहर के जन्मदिन पर भी दोनों साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री काफी खूबसूरत लग रही थी। दोनों जल्द साथ रहते नजर आएंगे।

    Hero Image
    Hrithik Roshan Saba Azad Love Story: ऋतिक रोशन और सबा आजाद लिव इन में रहते नजर आएंगे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan Saba Azad Love Story: ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि दोनों को कई अवसर पर साथ देखा जाता है। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें भी नजर आते हैं। दोनों ने कभी भी मीडिया में अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋतिक रोशन के साथ सबा आजाद मूव इन कर सकती है

    इस बीच एक नई खबर आई है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि ऋतिक रोशन के साथ सबा आजाद मूव इन कर सकती है। ऋतिक रोशन 100 करोड़ के अपार्टमेंट में रहते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kantara Box Office 50 Days Collection: कांतारा के 50 दिन पूरे, KGF 2 को इस मामले में चटाई धूल, पढ़ें कुल कमाई

    सबा आजाद और ऋतिक रोशन पहली बार डिनर डेट पर साथ नजर आए थे

    गौरतलब है कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन को मुंबई में पहली बार डिनर डेट पर साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक रोशन के घर में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेती नजर आई। इससे दोनों एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते के अलावा जान-पहचान बढ़ाते भी नजर आए। अब ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर लेना जाना चाहते हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार दोनों कुछ समय से साथ रहने का प्लान बना रहे थे।

    यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda की 'लाइगर' के निर्माता से ईडी ने की 12 घंटे कड़ी पूछताछ, विदेशी सोर्स से पैसा लेने का मामला

    ऋतिक रोशन ने अपने 100 करोड़ रुपये के घर को रिनोवेट किया है

    अब खबर है कि दोनों मुंबई में एक साथ रहते नजर आएंगे। कपल से जुड़े सूत्रों के अनुसार ऋतिक रोशन ने अपने घर को रिनोवेट किया गया है। इस घर की लागत 100 करोड़ रुपये है और यह घर जूहू वर्सोवा लिंक रोड के पास है और यहां से अरब सागर का शानदार व्यू भी नजर आता है। ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म विक्रम वेदा में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी थी। अब वह जल्द दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। वहीं सबा आजाद फिल्म मिनिमम में नजर आएंगी। इसमें वह एक फ्रेंच लड़की की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी की भी अहम भूमिका होगी। उन्होंने हाल ही में सॉन्ग ऑफ पैराडाइज फिल्म का शूटिंग पूरी की है। इसमें सोनी राजदान की भी अहम भूमिका है।