विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुरे फंसे Honey Singh, अभद्र टिप्पणी मामले में चौथी बार मिला समन; लिया जाएगा सख्त लीगल एक्शन?

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:38 PM (IST)

दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद मामले में Honey Singh को समन, अभद्र बयान देने पर होगी पूछताछ; इस तारीख को होना होगा हाजिर

हनी सिंह को भेजा गया समन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

हनी सिंह को भेजा गया समन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनी सिंह को विवादित बयान पर चौथा समन मिला

  2. जनवरी में दिल्ली कॉन्सर्ट में अभद्र बयान दिया था

  3. पेश न होने पर लुक आउट सर्कुलर जारी हो सकता है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गायक हनी सिंह (Honey Singh) को 9 महीने पुराने विवादित बयान के लिए चौथी बार समन भेजा गया है। तीन बार वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो पाए थे। अब उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

दरअसल, इसी साल जनवरी महीने में हनी सिंह ने दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट (Honey Singh Live Concert) में एक विवादित बयान दे दिया था। अभद्र भाषा को लेकर उन्हें सिर्फ आलोचना ही नहीं मिली, बल्कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराई गई। 

हनी सिंह को मिला चौथी बार समन

साइबर पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को चौथी बार समन भेजा है। 16 अक्टूबर को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। अगर वह चौथी बार भी पूछताछ के लिए साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा सकता है। 

पेश न होने पर लिया जाएगा एक्शन

साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर वह अगली तारीख पर पेश नहीं होते हैं, तो अधिकारी उनके खिलाफ 'लुक आउट सर्कुलर' (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 

honey singh

आपको मालूम हो कि अभद्र टिप्पड़ी मामले में हनी सिंह को इससे पहले तीन बार समन भेजा गया था। हालांकि, विदेश में होने का हवाला देते हुए वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाए थे। 

क्या है मामला?

जनवरी महीने में हनी सिंह ने दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। कॉन्सर्ट से क्लिप वायरल होने के बाद उन्हें बुरी तरह आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में सिंगर ने सफाई देते हुए कहा था, "जब मैंने GenZ ऑडियंस देखी तो मेरी सोच थी कि मैं GenZ को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे जाऊं। लेकिन वह भाषा कईयों को बुरी लगी। मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

हनी सिंह ने यह भी कहा था कि इंसान गलतियों का एक पुतला है। वह कोशिश करेंगे कि दोबारा उनसे ऐसी गलती न हो। 

यह भी पढ़ें- लाइव कॉन्सर्ट में हर हद पार कर गए Honey Singh, दिया बेहद शर्मनाक बयान; लोगों ने लगाई जमकर फटकार

यह भी पढ़ें- 'जब मैंने GenZ ऑडियंस देखी तो...', Honey Singh ने इस वजह से कॉन्सर्ट में दिया भद्दा बयान; मांगी माफी