यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahesh Babu की एक्शन एडवेंचर फिल्म में हुई हॉलीवुड स्टार की एंट्री? मेकर्स ने तैयार कर रहे हैं खास प्लान
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी ग्लोबट्रोटिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब जानकारी आ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB 29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब सुपरस्टार की अपकमिंग ग्लोबट्रोटिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि अभिनेता की इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार की एंट्री हो गई हैं।
महेश बाबू की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एसएस राजमौली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में महेश बाबू के साथ थॉर स्टार क्रिस हेम्सवर्थ कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि कि अभी क्रिस हेम्सवर्थ के कैमियो के लिए आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन चर्चा है कि राजामौली इस फिल्म में कई हॉलीवुड स्टार्स की एंट्री कराने वाली हैं।
स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं राजामौली
इससे पहले जानकारी आई थी कि महेश बाबू की धमाकेदार फिल्म को पैन इंडिया निर्देशक एसएस राजामौली निर्देशित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी दुनिया भर के विभिन्न स्थानों पर सेट होगी। महेश बाबू ने अपनी कई फिल्मों में एक्शन भूमिकाएं निभाई हैं। लेकिन राजामौली जो कि बड़ी फिल्म के उस्ताद मानें जाते हैं। सुपरस्टार को एक अलग तरह की भूमिका में दिखाने जा रहे हैं और निर्देशक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
राजामौली ने साइन की सीएए
आपको बता दें, एसएस राजामौली आरआरआर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद एक इंटरनेशनल निर्देशक स्टार बन चुके हैं। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन के अलावा कई विदेशी स्टार्स भी अहम भूमिका में थे। हाल ही में जानकारी आई थी कि राजामौली को यूएस की एजेंसी क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी यानी (सीएए) ने साइन कर लिया है।
महेश बाबू का वर्कफ्रंट
जानकारी के अनुसार, महेश बाबू वर्तमान में त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म एएएसबी28 की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म एक महाकाव्य एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा अभिनेता जन गण मन में पूजा हेगड़े के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अभिनेता को आखिरी बार सरकारू वारी पाता में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने मुख्य किरदार निभाया है।
