Move to Jagran APP

हॉलीवुड रैपर Kanye West की बढ़ी मुश्किलें, गैप ब्रांड ने 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट किया फाइल

Kanye West VS Gap Lawsuit कान्ये वेस्ट इंटरनेशनल रैपर है। अब उनके खिलाफ गैप ब्रांड ने 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट फाइल किया है। इसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। अभी तक उनकी ओर से प्रतिक्रिया नही दी गई है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Wed, 24 May 2023 09:33 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 09:33 PM (IST)
हॉलीवुड रैपर Kanye West की बढ़ी मुश्किलें, गैप ब्रांड ने 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट किया फाइल
Kanye West VS Gap Lawsuit: कान्ये वेस्ट और गैप

नई दिल्ली, जेएनएन। Kanye West VS Gap Lawsuit: हॉलीवुड पर्सनालिटी व अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट की मुश्किलें बढ़ गई है। गैप ब्रांड ने उनके खिलाफ 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट फाइल किया है। गैप ब्रांड ने आरोप लगाया है कि उनके साथ उनकी कोलैबोरेशन नाकाम रही है। अब दोनों के बीच कानूनी लड़ाई तेज होने वाली है क्योंकि गैप ने मुआवजा मांगा है। इस बात की जानकारी द पोस्ट ने दी है।

loksabha election banner

कान्ये वेस्ट के खिलाफ 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट किसने फाइल किया है?

यह मामला एक रेंटल प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। सभी मामले में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। कोर्ट के डॉक्यूमेंट के अनुसार कान्ये वेस्ट ने प्रॉपर्टी में कई अनऑथराइज्ड अल्टरेशन किए हैं। गैप का कहना है कि यह उनकी अनुमति के बिना बदलाव किए गए हैं। इसके चलते, दोनों पार्टियों के बीच हुआ समझौता टूट गया है। 

गैप ने कान्ये वेस्ट के साथ पार्टनरशिप क्यों खत्म की है?

गैप ने कान्ये वेस्ट को इसके लिए उत्तरदाई ठहराया है और 2 मिलियन डॉलर का डैमेज मांगा है। कान्ये वेस्ट ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि इसके पहले गैप ने कान्ये वेस्ट के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली है। अब इस लॉ सूट से कान्ये वेस्ट की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है और अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

कान्ये वेस्ट विवाह को लेकर विवादों में थे

कान्ये वेस्ट इसके पहले अपने विवाह को लेकर विवादों में थे। वह इन दिनों, बिंका सेंसरी को डेट कर रहे हैं। वह 28 वर्ष की है। हालांकि, गैप के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई का देखना है कि उनके रिश्ते पर क्या प्रभाव छोड़ता है।

कान्ये वेस्ट कौन है?

कान्ये वेस्ट इंटरनेशनल रैपर है। उनके गाये गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। वह काफी अमीर भी है और महंगी चीजों के शौकीन भी है। कान्ये वेस्ट पॉलिटिकली भी काफी सक्रिय है। वह कई विषयों पर अपना मत भी रखते है। इसके चलते वह कई बार मीडिया की खबरों में भी रहते है। वह जल्द कई म्यूजिक  वीडियो में नजर आनेवाले है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.