Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hit 2 Trailer: दिल्ली के श्रद्धा केस की याद दिलाता है 'हिट 2' का ट्रेलर, चौंका देंगी ये मर्डर मिस्ट्री भी

    Hit 2 The Second Case Trailer अदिवी शेष इस फिल्म में इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर के किरदार में हैं जो एक पेचीदा केस को हल करने की कोशिश करते दिखेंगे। इसके अलावा कुछ और मर्डर मिस्ट्रीज भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 23 Nov 2022 03:28 PM (IST)
    Hero Image
    Hit 2 The Second Case Trailer Looks Like Shraddha Murder Case. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। चर्चित तेलुगु मर्डर मिस्ट्री हिट सीरीज की दूसरी फिल्म हिट 2- द सेकंड केस का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म में अदिवी एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं, जो एक बेहद पेचीदा मर्डर केस को सुलझाने में लगा है। ट्रेलर में दिखाये गये घटनाक्रम दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की याद दिलाते हैं। फिल्म फिलहाल तेलुगु में ही रिलीज की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अदिवी का किरदार कृष्ण देव का सामना एक ऐसे केस से होता है, जिसमें हत्यारे ने क्रूरता के साथ कत्ल किया है। फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शैलेष कोलानू ने किया है। अदिवी ने मेजर के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। हिट 2 में अदिवी के साथ मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Blurr OTT Release Date- तापसी पन्नू की फिल्म 'ब्लर' सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?

    हिट सीरीज की पहली फिल्म द फर्स्ट केस को हिंदी में रीमेक किया जा चुका है, जिसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल्स निभाये थे। फिल्म में एक काल्पनिक विभाग होमिसाइड इंटरवेंशन टीम (Homicide Intervention Team) की कार्यशैली दिखायी गयी है। हिंदी फिल्म का निर्देशन भी शैलेष कोलानू ने ही किया था। 

    आने वाली हैं ये मर्डर मिस्ट्री भी 

    मारीच

    तुषार कपूर निर्मित और अभिनीत फिल्म मारीच मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें वो पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं और एक शातिर किलर की तलाश में जुटे हैं। फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाठे ने किया है। तुषार के किरदार का नाम राजीव दीक्षित है। दो कत्ल हुए हैं और 6 लोग शक के दायरे में हैं। राजीव को यही गुत्थी सुलझानी है। नसीरूद्दीन शाह, राहुल देव, अनीता हसनंदानी, दीपानिता शर्मा, सीरत कपूर आकाश दहिया भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मारीच 9 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    वध

    9 दिसम्बर को मारीच के सामने एक और मर्डर मिस्ट्री वध होगी, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल्स में हैं। वध की कहानी के केंद्र में एक कत्ल और कातिल है। कातिल, संजय मिश्रा के किरदार को दिखाया गया है, जो खुद पुलिस के सामने जाकर जुर्म कबूल करता है, मगर फिर कुछ ऐसा होता है कि वो पुलिस से भागता है। नीना गुप्ता, संजय की पत्नी के रोल में हैं। वध का लेखन राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू ने किया है। लव रंजन इस फिल्म के निर्माता हैं। 

    OTT पर मौजूद हैं ये मर्डर मिस्ट्री

    कठपुतली

    इन फिल्मों के अलवा इस साल कई और मर्डर मिस्ट्री आ चुकी हैं। इनमें से एक अक्षय कुमार की कठपुतली है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। इस फिल्म में अक्षय इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर बने थे, जो कत्ल के एक शातिर कातिल की खोज में जुटा हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Chup OTT Release Date- सनी देओल और दुलकर सलमान की 'चुप' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म मचाएगी धमाल, रिलीज डेट आई सामने

    चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट

    आर बाल्की निर्देशित 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' जी5 पर शु्क्रवार को स्ट्रीम हो रही है। सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धन्वंतरि स्टारर फिल्म एक ऐसे कातिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म क्रिटिक्स का कत्ल करता है।

    मोनिका ओ माइ डार्लिंग

    राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी की फिल्म मोनिका ओ माइ डार्लिंग भी एक बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आयी है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स काफी चौंकाने वाला है। राजकुमार एक प्राइवेट कम्पनी में बड़े पद पर काम करते हैं, जहां बॉस की सेक्रेटी मोनिका से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है, मगर मोनिका की असलियल कुछ और है। फिल्म में अलग-अलग लोगों के कत्ल का सिलसिला शुरू होता है, जिसके तार एक ही शख्स से जुड़े हैं। 

    यह भी पढ़ें: Movies On Real Murder Cases- इन 8 फिल्मों में दिखी थीं दिल्ली के 'श्रद्धा मर्डर केस' जैसी दहलाने वाली कहानियां