Move to Jagran APP

अब बिपाशा बसु से शादी कर सकते हैं करण सिंह ग्रोवर!

लगता है बिपाशा बसु और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की शादी का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि अब यह बात सामने आ रही है कि करण का उनकी पत्नी जेनिफर विगेंट के साथ आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2016 07:34 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 07:37 AM (IST)
अब बिपाशा बसु से शादी कर सकते हैं करण सिंह ग्रोवर!

नई दिल्ली। लगता है बिपाशा बसु और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर की शादी का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि अब यह बात सामने आ रही है कि करण का उनकी पत्नी जेनिफर विगेंट के साथ आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, करण और जेनिफर के तलाक के पेपर्स सोशल मीडिया पर लीक होने की वजह से इस बात की पुष्टि की जा रही है। अब तक बिपाशा और करण की शादी में इसे बड़ी समस्या बताई जा रही थी।

loksabha election banner

बिपाशा और करण काफी समय से अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पार्टी मनाना हो या छुट्टियां बिताना हो, हर जगह दोनों साथ-साथ नजर आते हैं। फिर भी भले ही वो इंकार करें, मगर सोशल मीडिया पर बिपाशा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें साफ उनके प्यार की कहानी बयां करती हैं। खैर, बिपाशा और करण कब अपने रिलेशनशिप को स्वीकार करेंगे और कब इसे आगे बढ़ाते हुए शादी के मंजिल तक पहुंचेंगे, फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं कह सकते, मगर करण और जेनिफर के बीच आधिकारिक रूप से तलाक होने की बात सच निकलती है तो इसकी जल्द उम्मीद की जा सकती है।

वैसे जेनिफर ने तलाक के पेपर्स लीक होने की खबरों पर हैरानी जताई है और यहां तक कहा है कि यह बहुत अजीब है कि उन्हें अब तक ये पेपर्स मिले नहीं हैं और सोशल मीडिया पर ये लीक भी हो गए हैं। आपको बता दें कि जेनिफर दो साल की शादी के बाद 2014 में करण से अलग हो गई थीं। जेनिफर से करण की दूसरी शादी है।

इससे पहले करण ने 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी और केवल 10 महीनें में ही दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद करण ने सीरियल 'दिल मिल गए' में अपनी को-स्टार जेनिफर के साथ लंबे अफेयर के बाद 2012 में शादी कर ली। अब अगर करण, बिपाशा से शादी करते हैं तो ये उनकी तीसरी शादी होगी। दोनों हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान करीब आए थे और अब खबरें आ रही हैं कि मार्च में दोनों सगाई करने वाले हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.