फिर उठा रणवीर दीपिका की शादी का तूफ़ान
दीपिका पादुकोण और रणवीब सिंह के बीच रिलेशनशिप को लेकर खबरें कई महीनों से आ रही थी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर को लेकर बहुत दिनों से चर्चा हो रही है और लगातार इन दोनों के शादी को लेकर खबरें सामने आई। लेकिन इसको लेकर न तो रणवीर ने कुछ कहा और न ही दीपिका ने। सूत्रों के मुताबिक रणवीर और दीपिका इस साल के अंत में शादी करेंगे।
जी हां, जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हमारे सूत्रों ने 10 नवंबर शादी के तय तारीफ बताई है। सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा समय इन दोनों के विवाह की तारीख को तय करने में लगा है। रणवीर और दीपिका चाहते है कि उनके विवाह से जुड़ी प्रत्येक चीज अच्छी हो। इसके चलते 10 नवंबर दोनों के कैलेंडर को सूट करती है। बताया जा रहा है कि, दोनों के माता-पिता को भी यह तारीख अनुकूल लगी है। जानकारी के कि दोनों का रोका हो चुका है और अब विवाह की तारीफ भी तय हो गई है। विवाह स्थल के बारे में बताते हुए सूत्रों ने बताया कि विवाह या तो इटली में होगा या बैंगलुरु में अथवा दोनों जगह भी अलग-अलग कार्यक्रम हो सकते हैंl जिस प्रकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के समय दो समारोह हुए थे। यह भी जानकारी है कि, परिवार ने विवाह आयोजन को उदयपुर के महल में करवाना चाहा था लेकिन इस पर बात बनी नहीं। इसके अलावा सूत्र बताते हैं कि विवाह की तैयारियां चरम पर हैंl महिलाओं ने विवाह से जुड़ी शोपिंग की शुरुवात कर दी हैl
यह भी पढ़ें: इरफ़ान की नई फिल्म का Trailer: लाश की तलाश का...कारवां
अगर रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो वे रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा कर रहे है। साऊथ की रीमेक इस फिल्म में रणवीर के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हैं। रणवीर सिंह को 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप क्रिकेट विजय की कहानी पर बनने वाली फिल्म 83 में भी काम करना है। कबीर खान की इस फिल्म में उनका रोल वही होगा, जो उस टीम में कपिल देव का था।
यह भी पढ़ें: Dhadak का गाना: जाह्नवी-ईशान का ‘झिंगाट’, जो हिट है वो कहीं भी फिट है
बात अगर शादियों की करें तो बॉलीवुड के गलियारों से कुछ महीनों से अच्छी खबरें सुनने को मिली हैं। कई सेलेब्स शादी के पवित्र बंधन में बंधे। पिछले साल दिसंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। कुछ महीनों पहले अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने भी शादी की थी।