धर्मेंद्र के बर्थडे पर हेमा मालिनी ने कुछ यूं किया अपनी मोहब्बत का इज़हार, देखें तस्वीरें
धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फ़िल्में दी हैं। दोनों ने करीब 27 फ़िल्मों में साथ काम किया और इनमें से 16 फ़िल्में सुपर हिट रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र शुक्रवार को 82 साल के हो गए हैं। धर्मेंद्र अपने दौर के सबसे हैंडसम अभिनेता रहे हैं। आज उनके बर्थडे पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें अपने ख़ास अंदाज़ में विश किया है।
हेमा मालिनी जिन्होंने अपनी पहचान एक अभिनेत्री के अलावा, एक समाजसेवी और पॉलिटिक्स में भी बनाई है, उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने धरम जी के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं! उन्होंने धर्मेंद्र जी के हेल्थ और खुशियों के लिए प्रार्थना करते हुए उनके साथ की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जो आप यहां उनके ट्वीट में देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: बर्थडे से फ़िल्मों तक... 8 की डोर से ऐसे बंधे हैं धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर
लेकिन, उस से पहले हम आपको बता दें कि 1970 के दशक में धर्मेंद्र और हेमा किसी भी फ़िल्म को हिट कराने की गारंटी माने जाते थे। धर्मेंद्र-हेमा ने पहली बार 1970 में रिलीज हुई फ़िल्म 'शराफत 'में काम किया था। लेकिन, ये फ़िल्म बहुत ज्यादा नहीं चली। इसके बाद धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी 'नया जमाना' में साथ दिखी। पर इस जोड़ी ने सक्सेस का स्वाद चखा फ़िल्म 'सीता और गीता' से। 'शोले' की बंपर कामयाबी के बाद तो लोग इन्हें वीरू और बसंती के नाम से बुलाने लगे!
क्या आप जानते हैं हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अलावा जीतेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस बीच ऐसी भी ख़बरें आ रही थीं कि जीतेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फ़ैसला कर लिया और वो चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में हैं। उस वक़्त जीतेंद्र का अपनी वर्तमान पत्नी शोभा के साथ भी रोमांस चल रहा था। ये पता लगते ही धर्मेंद्र, शोभा को लेकर मद्रास पहुंच गए और कहा जाता है वहां शोभा ने हंगामा मचा दिया जिससे जीतेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई। बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की। बता दें कि हेमा मालिनी ने 1980 में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की थी।
On Dharamji’s birthday, I pray for his happiness & good health. God bless him always🙏
— Hema Malini (@dreamgirlhema) 8 December 2017
Nostalgia time! One of our early fotos together😘 pic.twitter.com/1nr4cku9GS
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा ने ट्विटर पर अपने और धर्मेंद्र के कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा की केमिस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है। कई मौकों पर इन दोनों का प्यार हमें देखने को मिलता रहा है।
यह भी पढ़ें: जब महंगी कार छोड़ साइकिल की सवारी पर निकले सलमान ख़ान, देखें तस्वीरें
And more... pic.twitter.com/JxyExImOm3
— Hema Malini (@dreamgirlhema) 8 December 2017
धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फ़िल्में दी हैं। दोनों ने करीब 27 फ़िल्मों में साथ काम किया और इनमें से 16 फ़िल्में सुपर हिट रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।