विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'धरम जी की यादों के सहारे...' फिल्मों में कमबैक को लेकर छलका Hema Malini का दर्द, कही ये बात

Published: Fri, 21 Aug 2026 06:33 PM (IST)

हेमा मालिनी (Hema Malini) हाल ही में फिल्मों में वापस लौटने के बारे में अपने दिल की बात बताई।

क्या हेमा मालिनी फिल्मों में करेंगी वापसी?

क्या हेमा मालिनी फिल्मों में करेंगी वापसी?

HighLights

  1. क्या हेमा मालिनी फिल्मों में करेंगी वापसी?

  2. धरम जी को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

  3. 24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक के तौर पर बड़े पर्दे पर छाई रहीं। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2020 में 'शिमला मिर्च' थी।

भले ही वह राजनीति में व्यस्त रहती हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें फिल्मों में भी याद करते हैं। क्या हेमा मालिनी (Hema Malini) अब आखिरकार फिल्मों में वापसी करेंगी?

उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, 'इसका जवाब देना मुश्किल है क्योंकि अब मैं इस बारे में सोचती ही नहीं। मैं जो भी कर रही हूं, उसमें खुश हूं। मैं अपने चुनाव क्षेत्र में लोगों के लिए काम करती हूं और फिर घर पर अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ समय बिताती हूं, उन्हें मेरी जरूरत है।

धरम जी के बारे में कही ये बात

धर्मेंद्र (Dharmendra) के बारे में बात करते हुए हेमा ने कहा, 'मैं धरमजी की यादों के सहारे भी जी रही हूं। बस यही मेरी जिंदगी को खुशियों से भर देता है।

hema (2)

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने शादी करने और बच्चे पैदा करने का फैसला किया, तो जाहिर है कि फिल्में कम हो गईं। लेकिन मैंने काम करना कभी नहीं छोड़ा। मैंने डायरेक्शन की ओर रुख किया और टेलीविजन सीरियल 'नूपुर' बनाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद मैंने फिल्म 'दिल आशना है' और 'वुमन ऑफ इंडिया' समेत कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स पर काम किया'।

स्टेज पर नहीं किया फिल्मी गानों पर डांस

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने खुद को डांस में भी पूरी तरह से लगा लिया और दुर्गा, महालक्ष्मी, राधा-कृष्ण और द्रौपदी जैसे बैले तैयार किए। ये सभी पौराणिक कथाओं और क्लासिकल डांस पर आधारित थे। मैंने कभी स्टेज पर फिल्मी गानों पर परफॉर्म नहीं किया।

hema (1)

अगर मैंने ऐसा किया होता, तो मैं कहीं ज्यादा पैसे कमा सकती थी, क्योंकि क्लासिकल डांस से उतनी कमाई नहीं होती। लेकिन मैंने तय किया था कि मैं स्टेज पर सिर्फ क्लासिकल डांस ही करूंगी, और मैं अपने इस फैसले पर कायम रही'।

धर्मेंद्र और हेमा के बारे में

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Dharmendra And Hema Malini) ने 1980 में शादी की। उनके रिश्ते की शुरुआत 1970 में 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं- ईशा देओल (Esha Deol) और अहाना देओल (Ahana Deol)।

यह भी पढ़ें- जब Hema Malini के 'रंगीले सजन' बने राजेश खन्ना, लता दीदी ने गाया गाना; कल्ट गीत सुन मचल उठेगा आपका मन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।