विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dharmendra के निधन के बाद सौतेले बेटों सनी-बॉबी से हुई Hema Malini की लड़ाई? अनबन पर ड्रीम गर्ल ने किया रिएक्ट

Published: Thu, 26 Feb 2026 10:52 AM (IST)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद ऐसी चर्चा हो रही थी कि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (Hema ...और पढ़ें

सौतेले बेटों संग अनबन पर बोलीं हेमा मालिनी। फोटो क्रेडिट- एक्स

सौतेले बेटों संग अनबन पर बोलीं हेमा मालिनी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन के बात उनके पारिवारिक मुद्दे काफी चर्चे में रहे।

धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा होने लगी थी कि हेमा मालिनी का अभिनेता की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता व विजेता के साथ अनबन है। अब 'ड्रीम गर्ल' ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है।

सौतेले बच्चों संग तनाव पर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने दोनों परिवार के बीच तनाव की खबरों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि दोनों परिवारों के बीच कोई भी नेगेटिविटी नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने कहा-

पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे, चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी)। वे सभी धरमजी को बहुत पसंद करते थे। वे एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। परिवार के बीच बिल्कुल भी नेगेटिविटी नहीं है। धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यूज का सोर्स थे जो उन्होंने उन्हें दिए हैं। हम सब ठीक हैं और हम इस खालीपन को भर लेंगे।

बाफ्ता में धर्मेंद्र को मिला सम्मान

हाल ही में, धर्मेंद्र को 79वें BAFTA 2026 के मंच पर ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में सम्मानित किया गया। इस बारे में हेमा मालिनी ने खुशी जताई। उनका कहना है कि 'ही-मैन' यह डिजर्व करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह शानदार एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे और उनके जैसा कोई नहीं हो सकता है।

Dharmendra Second Wife

यह भी पढ़ें- सौतेली बहनों के साथ नजर आए Sunny Deol, फैंस हुए खुश, बोले- पिता की जगह बड़े भाई...

धर्मेंद्र की निजी जिंदगी

धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की थीं। जब वह 19 साल के थे, तब उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। प्रकाश से उन्हें चार बच्चे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता हैं। वहीं, फिल्मों में आने के बाद धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आया और उन्होंने 80 के दशक में दूसरी शादी की। हेमा से अभिनेता को दो बेटियां एशा और अहाना हैं।

यह भी पढ़ें- Hema Malini से टूटकर प्यार करता था ये सुपरस्टार, ब्रेकअप के बाद 'ड्रीम गर्ल' का चेहरा देखना भी था नागवार?