Sapna Choudhary ने खेतों में कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें देख दीवानें हुए फैंस
इससे पहले सपना की दुल्हन के लिबास में कई तस्वीरें सामने आईं थीं। इन तस्वीरों में सपना दुल्हान की तरह सजी संवरी नजर आईं थीं। उन्होंने ऑरेंज रंग के लहंगे में फोटोशूट कराया था। उनका ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस की वजह से आज हर जगह जानी जाती हैं। सपना का हर अंदाज उनके फैंस को दीवाना बनता है। स्टेज शो से अपने करियर की शुरु करने वाली सपना आज बॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकी हैं। वह अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच सपना अब सपना चौधरी ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। यहां देखिए सपना चौधरी की तस्वीरें...
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई लेटेस्ट फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। फोटोज में सपना चौधरी मल्टी कलर की साड़ी के साथ हॉट ब्लॉज में नजर आ रही हैं। वहीं वह खेतों के बीच हॉट पोज में फोटोशूट कराती दिख रही है। हर तस्वीर में सपना का पोज काफी कातिलाना है। वह अलग अलग पोज में काफी अच्छी लग रही हैं। सपना ने काफी लाइट मेकअप किया है जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। इन तस्वीरों को अबतक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं। सपना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले सपना की दुल्हन के लिबास में कई तस्वीरें सामने आईं थीं। इन तस्वीरों में सपना दुल्हान की तरह सजी संवरी नजर आईं थीं। उन्होंने ऑरेंज रंग के लहंगे में फोटोशूट कराया था। उनका ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है। सपना का ये लुक उनके अबतक के उनके सभी लुक्स से भी ज्यादा पसंद किया गया। सपना ने अपना फोटोशूट घर पर कराया था। वह बालकनी में अलग-अलग पोज देती नजर आईं थीं। उन्होंने इस लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की थी जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।