Sapna Choudhary: सपना चौधरी की इस सादगी पर आपको भी आ जाएगा प्यार, इससे पहले नहीं देखा होगा उनका ऐसा वीडियो
सपना चौधरी का नया गाना दिल्ली की जाटनी रिलीज हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर 28 तारीख को रिलीज किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्टर सपना चौधरी आज किस पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना ने हरियाणा के अलावा बॉलीवुड, पंजाबी, भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया। सपना चौधरी डांस और एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सपना अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और वह तेजी से वायरल भी होते हैं। इसी बीच सपना का एक और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना का रूप देखकर अपको यकीनन उनने प्यार हो जाएगा।
View this post on Instagram
डांसर सपना चौधरी का एक नया वीडियो सेाशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे सपना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप सपना के सिंपल लुक को देख सकते हैं। वीडियो के साथ ही बैकग्राउंड में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का फेमस गाना 'चांदनी ओ मेरी चांदनी...' चल रहा है। वहीं वह गाने के थीम के अनुसार सफेद रंग के सवालर सूट में नजर आ रही। वहीं वीडियो में वह अलग अलग फेस एक्सप्रेशन बनाती नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रही हैं। वहीं इसे शेयर करने के साथ ही सपना ने कैप्शन में लिखा, 'सादगी की सुंदरता को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है'। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना 'दिल्ली की जाटनी' रिलीज हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर 28 तारीख को रिलीज किया गया है। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का नया गाना 'दिल्ली की जाटनी' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। बता दें कि इस गाने में सपना का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। हमेशा की तरह ही इस गाने में सपना चौधरी ने अपने डांस का जादू बिखेरा है। गाने में वह हरियाणवी कलाकार संतोष सिंह के साथ नजर आ रही हैं।