विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sapna Choudhary का नया सॉन्ग रिलीज़, 'गजबन छोरी' का ये लुक आपको 'घायल' कर देगा, देखें वीडियो

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2020 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 10:05 AM (IST)

Sapna Choudhary New Song Gajban Chhori लॉकडाउन के दौरान फैंस का मनोरंजन करने के लिए सपना का नाय गाना रिलीज़ किया गया है।

Sapna Choudhary का नया सॉन्ग रिलीज़, 'गजबन छोरी' का ये लुक आपको 'घायल' कर देगा, देखें वीडियो
Sapna Choudhary का नया सॉन्ग रिलीज़, 'गजबन छोरी' का ये लुक आपको 'घायल' कर देगा, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के ‘गजबन पानी ले चली’ गाने का फितूर अभी आपके सिर से उतरा भी नहीं होगा कि सपना आपके सामने फिर हाज़िर हैं एक और गाना लेकर। सपना के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लॉकडाउन के दौरान फैंस का मनोरंजन करने के लिए सपना का नाय गाना रिलीज़ किया गया है। इस गाने के बोल हैं 'गजबन छोरी' ।

अपने गानों में अक्सर देसी लुक में नजर आने वाली सपना इस गाने में बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। सपना इस गाने में काफी मॉर्डन लुक में नज़र आ रही हैं। गाने में एमडी देसी रॉकस्टार फीट ने अपनी आवाज दी है और प्रोड्यूस किया है पवन चावला ने।

क्या है गाने  में :

गाने की शुरुआत होती है सपना के इंट्रोडक्शन के साथ। इसके बाद एमडी, सपना को देखता हैं और देखते ही दिल हार बैठता है। गाने के बोल है ‘मेरे दिल पर लिख दिया नाम गजबन छोरी ने, मेरी बहू बना दे राम रे गजबन छोरी ने’। जैसे गाने के बोल हैं गाना भी बिल्कुल वैसा ही फिल्माया गया है। एमडी सपना के प्यार में पागल हो जातें और उन्हें हर तरह से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। आखिर में सपना मान जाती हैं और एमडी को हां करत देती हैं।

आपको बता दें कि सपना पहले सिर्फ हरियाणा कि जा हुआ करती थीं लेकिन जब से उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में भाग लिया उसके बाद से उन्हें देशभर में पहचाना जाने लगा। इस शो के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में काफी इज़ाफा हुआ। बिग बॉस के बाद सपना ने हरियाणवी से लेकर पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। वहीं फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट से सपना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। अब सपना ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया है।