Move to Jagran APP

हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग को मिली जान से मारने की धमकी, सलमान रश्दी पर हमले को लेकर की थी निंदा

Harry Potter writer JK Rowling receives death threat over tweet on Salman Rushdie attack सलमान रश्दी पर हुए हमले की हैरी पॉटर लेखिका जेके रोलिंग ने सोशल मीडिया पर निंदा की थी। जो अब उन पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 05:51 PM (IST)
हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग को मिली जान से मारने की धमकी, सलमान रश्दी पर हमले को लेकर की थी निंदा
Harry Potter writer JK Rowling receives death threat over tweet on Salman Rushdie attack

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान रश्दी पर हुए हमले के बाद अब एक और राइटर की जान खतरे में पड़ती हुई दिख रही है। शुक्रवार को सलमान रश्दी पर एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया और उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। सलमान पर इस हमले की दुनियाभर में निंदा की जा रही है। इसी कड़ी में हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग ने भी हमले की निंदा की, जिसके बाद उन्हें जीन से मारने की धमकी दी गई है।

loksabha election banner

सलमान रश्दी पर हुए जानलेवा हमले पर रिएक्ट करते हुए जेके रोलिंग ने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने घटना को लेकर डर जताया था। जेके रोलिंग ने ट्वीट करते हुए लिखा था वे इस घटना से बेहद परेशान है और उम्मीद करती हैं कि नॉवेलिस्ट ठीक होंगे। लेखिका के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'चिंता मत करों, अगली बारी तुम्हारी है।'

जेके रोलिंग ने ट्विटर पर मिली इस धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर सपोर्ट पर सवाल उठाया और उनसे पूछा कि क्या ये उनकी गाइड लाइन्स है? आप किसी व्यक्ति या लोगों के समूह के खिलाफ हिंसा की धमकी नहीं दे सकते। हम हिंसा के ग्लोरिफिकेशनपर भी रोक लगाते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान रश्दी पर हमला करने वाले शख्स का नाम हादी मटर है, जो न्यू जर्सी का रहने वाला है। हादी मटर ने हमले के दौरान सलमान रश्दी के लिवर और आंख को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है और इस हमले में वे अपनी एक आंख खो भी सकते हैं। हमले के बाद से सलमान वेंटिलेटर पर थे। हालांकि, नई अपडेट के अनुसार उन्हें अब वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। सलमान रश्दी को उनके नॉवल द सैटेनिक वर्सेज के लिए कई सालों से धमकियां मिल रही हैं। लेखक की यह किताब 1988 से ईरान में प्रतिबंधित है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.