Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2019: ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स के सौतेले भाई-बहन, जानिए कैसी है इनकी Bonding

Step Brothers and Sisters of Bollywood Celebrities श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और ख़ुशी के काफ़ी नज़दीक आ गये।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 08:03 AM (IST)
Raksha Bandhan 2019: ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स के सौतेले भाई-बहन, जानिए कैसी है इनकी Bonding
Raksha Bandhan 2019: ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स के सौतेले भाई-बहन, जानिए कैसी है इनकी Bonding

नई दिल्ली, जेएनएन। आज देशभर में 15 अगस्त के साथ रक्षा बंधन की धूम है। भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध बहनें अपना प्यार जता रही हैं तो भाई उनकी रक्षा का वचन देकर अपना दुलार ज़ाहिर कर रहे हैं। रक्षा बंधन ऐसा त्योहार है, जो बॉलीवुड में भी ख़ूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस पावन पर्व के मौक़े पर आइए टटोलते हैं इनके रिश्ते को। 

loksabha election banner

सारा अली ख़ान-तैमूर अली ख़ान

सारा, सैफ़ अली ख़ान और  अमृता सिंह की बेटी हैं, जबकि तैमूर सैफ़ और करीना के बेटे हैं। सारा, तैमूर को बहुत प्यार करती हैं। पिछले साल रक्षा बंधन पर इनकी राखी की तस्वीर सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हुई थी।

अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर

अर्जुन और अंशुला, बोनी कपूर और मोना कपूर के बच्चे हैं, जबकि जाह्नवी और ख़ुशी बोनी और श्रीदेवी की बेटियां हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और ख़ुशी के काफ़ी नज़दीक आ गये। अर्जुन अब अंशुला की तरह ही जाह्नवी और ख़ुशी का बड़े भाई की तरह उनका ख़्याल रखते हैं।

सनी देओल-एशा देओल

सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेयता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की संतानें हैं। वहीं, एशा देओल और आहना देओल, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बच्चे हैं। सनी और बॉबी को अपनी सौतेली बहनों के साथ कम ही देखा गया है। 

प्रतीक बब्बर-जूही बब्बर

प्रतीक, राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं, जबकि जूही और आर्यन, राज और नादिरा की संतानें हैं। पिछले कुछ सालों में प्रतीक के अपने सौतले भाई-बहन से रिश्ते सुधरे हैं और अब अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखते हैं।

त्रिशाला दत्त-शाहरान

त्रिशाला, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। जबकि मान्यता दत्त से उनके दो बच्चे शाहरान और इकरा हुए। त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपने नाना-नानी के साथ रहती हैं। बहुत कम मौक़ों पर त्रिशाला को अपने सौतेले भाई-बहनों के साथ घुलते-मिलते देखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.