Move to Jagran APP

Mother’s Day 2021: मां नीतू कपूर के लिए रिद्धिमा ने लिखा खास पोस्ट, एक्ट्रेस को बताया 'आयरन लेडी'

पूरे देश में रविवार (9 मई) को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन को लोग अपनी मां को समर्पित करते हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां को खास अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 08:32 AM (IST)
Mother’s Day 2021: मां नीतू कपूर के लिए रिद्धिमा ने लिखा खास पोस्ट, एक्ट्रेस को बताया 'आयरन लेडी'
अभिनेत्री नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर, Instagram : riddhimakapoorsahniofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में रविवार (9 मई) को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन को लोग अपनी मां को समर्पित करते हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां को खास अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है। रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने चाहने वालों को लिए खास तस्वीरें- वीडियो साझा करती रहती हैं।

loksabha election banner

रिद्धिमा कपूर ने मदर्स डे के मौके पर मां नीतू कपूर के साथ खास तस्वीर साझा की है। इस में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर की यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा कपूर ने मां के लिए खास पोस्ट लिखते हुए उन्हें मदर्स डे की बधाई दे ही। उन्होंने मां नीतू को मजबूत महिला बताया है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला। मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' सोशल मीडिया पर मां नीतू के लिए लिखा रिद्धिमा कपूर का यह खास पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं इससे पहले नीतू कपूर अपनी फिल्म 'दो कलियां' का एक थ्रोबैक वीडिया साझा करने की वजह से चर्चा में थीं। इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। हाल ही में नीतू कपूर ने साल 1968 में आई फिल्म 'दो कलियां' की एक वीडियो क्लिप को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

इस वीडियो में नीतू कपूर मुर्गा-मुर्गी प्यार से देंखे नन्हा चूचा खेल करे... गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही थीं। अभिनेत्री की इस वीडियो सोशल मीडिया पर अभी तक भी काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई फिल्मी सितारों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘सबसे प्यारा।’  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.