Move to Jagran APP

Happy Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देख सकते हैं ये पांच क्लासिक फ़िल्में

Happy Independence Day 2020 क्या आपको पता है कि पुराने दौर में भी खूंब ऐसी फ़िल्में बनी हैं जो देश भक्ति से ओत-प्रोत हैं। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 09:12 AM (IST)
Happy Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देख सकते हैं ये पांच क्लासिक फ़िल्में
Happy Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देख सकते हैं ये पांच क्लासिक फ़िल्में

नई दिल्ली, जेएनए।  Happy Independence Day 2020(Swatantrata Diwas): 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश उपनिवेश से आजादी मिली। इस आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने एक लंबी लड़ाई। देश भक्ति की भावना ने लगातार लोगों इस संघर्ष में खड़े रहने की शक्ति दी। आजादी के बाद से भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फ़िल्में बनी, जो लोगों के दिल में देश भक्ति की भावना पैदा करती है। हाल ही में हमने उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक्स जैसी फ़िल्में देखी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पुराने दौर में भी खूंब ऐसी फ़िल्में बनी हैं। आइए जानते हैं...

loksabha election banner

1. हकीकत (Haqeeqat)- साल 1964 में चेतन आनंद ने वॉर फ़िल्म हकीकत बनाई। फ़िल्म धर्मेंद्र, बलराज साहनी,सुधीर, संजय ख़ान और विजय आनंद जैसे एक्टर्स से सजी है। फ़िल्म 1962 के इंडिया-चाइना वॉर पर आधारित है।  कैफ़ी आजमी की लिखे गीतों ने भी खू़ब चर्चित हुई। फ़िल्म को ख़ूब को तारीफ मिली। साथ ही साथ 1965 में सेंकेंड बेस्ट फ़िल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला।

2. शहीद (Shaheed)- भगत सिंह ऊपर कई फ़िल्में बनीं। भगत सिंह के जीवन पर आधारित फ़िल्म शहीद साल 1965 में भी आई। इसे एस.राम शर्मा ने बनाया और मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया। मनोज कुमार के अलावा फ़िल्म में प्राण, इफ्तिकार, निरूपा रॉय और प्रेम चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने भी शानदार एक्टिंग की है। इस फ़िल्म को भी बेस्ट हिंदी फीचर फ़िल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। 

3. सन ऑफ़ इंडिया (Son Of India)- महबूब ख़ान अपनी पुरानी फ़िल्म मदर इंडिया से प्रभावित होकर सन ऑफ़ इंडिया बनाया। इस फ़िल्म को साल 1962 में रिलीज़ किया गया। साजिद ख़ान, कमलजीत, सिमी ग्रेवाल और कुमकुम जैसे कलाकार ने फ़िल्म को एक स्तर उपर उठा दिया। 'नह्ना मुन्ना राही हूं... देश का सिपाही हूं' इसी फ़िल्म का गाना है। फ़िल्म में लता मंगेशकर, नौशाद और गीता दत्त की आवाज़ में कई गाने हैं। 

4. क्रांति (Kranti)- मिस्टर भारत के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने कई देश भक्ति वाली फ़िल्म बनाईं। बाद के दौर में उन्होंने निर्देशन भी किया। एक ऐसी ही फ़िल्म है साल 1981 में आई क्रांति। इस फ़िल्म में मनोज कुमार के साथ-साथ दिलीप कुमार, शशि कुमार, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बाबी, प्रेम चोपड़ा और मदन पूरी जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम-जावेद ने इसकी कहानी लिखी। कहानी में ब्रिटिश इंडिया को दिखाया गया है। 

5. फाइव्स राइफल्स (Five Rifles)- अक्सर हम देश भक्ति फ़िल्मो वॉर और थ्रिलर फ़िल्में देखते हैं। लेकिन फाइव्स राइफल्स एक किस्म की कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ़िल्म को आई.एस. जौहर ने बनाया है। राजेश खन्ना लीड रोल में हैं। 

इसे भी पढ़िए- Gunjan Saxena Social Media Review: किसी को पसंद आई कहानी, तो किसी ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.