Happy Holi 2020: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के साथ मनाया होलिका दहन का त्योहार, देखें तस्वीरें
Happy Holi 2020 रंग पंचमी से ठीक पहले अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक आकर्षक तस्वीर शेयर की हैंl
नई दिल्ली जेएनएनl आज देश भर में होली के त्योहार मनाया जा रहा हैंl इसकी शुरुआत बीती रात अनुष्ठान और होलिका दहन कर मनाया जाता हैं। अभी कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक आकर्षक तस्वीर शेयर की हैंl अपने सोशल मीडिया पर दोनों को होली और होलिका दहन करते देखा जा सकता हैं।
देश भर में हर कोई होली के त्योहार को मनाने के लिए उत्साहित और रोमांचित है। होली रंगों के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, होली बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दर्शाता हैl इसलिए लोग अनुष्ठान करते हैं और बुराई को जलाने के लिए अलाव जलाते हैं। जैसा कि हम आज होलिका दहन मनाते हैं।
रंग पंचमी से ठीक पहले अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक आकर्षक तस्वीर शेयर की हैंl सोशल मीडिया उन्होंने होली मनाने और होलिका दहन की तस्वीरें शेयर की हैं।
इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'सभी को होली की शुभकामनाएंl सभी को प्यार।' प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ऐश्वर्या ने अपने सभी फैन्स के लिए प्यार भेजा हैं।
तस्वीरों में ऐश्वर्या और बेटी आराध्या का चेहरा चमक रहा हैंl उन्होंने जलते हुए अलाव के सामने से एक सेल्फी शेयर की हैंl इसमें दोनों अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कुराहट लिए दिखाई दे रहे हैं। जहां आराध्या ने गुलाबी रंग की खूबसूरत ड्रेस और हेयरबैंड पहने नजर आ रही हैंl वहीं उनकी मम्मी तस्वीर में एक लाल लिपस्टिक लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा ऐश्वर्या ने माथे पर तिलक भी लगाया हैंl इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन्स सोशल मीडिया पर उनसे और अधिक तस्वीरें शेयर करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि वह अपने परिवार के साथ होली खेलती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन से शादी की हैंl बच्चन परिवार जमकर होली खेलता हैंl