Move to Jagran APP

Happy Diwali: अमिताभ बच्चन से लेकर कई सेलेब्स ने फैंस को किया विश, देखें- किसने क्या कहा?

Happy Diwali दीपावली में रोशनी के जगमगाहट के साथ लोगों ने एक दूसरे को विश करना शुरू कर दिया है ताकि हर किसी के जीवन में दिवाली का ये पर्व काफी खुशियां लेकर आए। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने फैंस को बधाई दी है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 12:23 PM (IST)
Happy Diwali: अमिताभ बच्चन से लेकर कई सेलेब्स ने फैंस को किया विश, देखें- किसने क्या कहा?
दिलजीत दोसांझ और अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरा देश प्रकाश पर्व दीपावली की तैयारियों में लगा हुआ है और हर्षौल्लास से इस पर्व को मना रहा है। आम जनता से लेकर फिल्मी जगत की हस्तियां भी दीपावली के लिए काफी उत्सुक हैं। दीपावली में रोशनी के जगमगाहट के साथ लोगों ने एक दूसरे को विश करना शुरू कर दिया है ताकि हर किसी के जीवन में दिवाली का ये पर्व काफी खुशियां लेकर आए। ऐसे में, फिल्म सेलेब्स ने भी अपने फैंस को दिपावली की सुबह से ही शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने एक दो दिन पहले से ही दिवाली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दी है। सुपरस्टार ने देर रात में अयोध्या में हुए भव्य दीपोत्सव की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि दिवाली के मौके पर अयोध्या में एक साथ साढ़े पांच लाख दीपक जलाए गए थे और भव्य सजावट भी की गई थी।

अमिताभ बच्चन के अलावा कई स्टार्स ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। 'सूरज पे मंगल भारी' स्टार दिलजीत दोसांझ ने एक पंजाबी ट्रैक पर भंगड़ा करते हुए वीडियो शेयर किया है और अपने फैंस को दिवाली की सुबह-सुबह ही शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- 'हैप्पी दिवाली ओए।'

वहीं, कई स्टार्स ने भी दिवाली की सुबह ही जन्मदिन की बधाई दी है। इसी क्रम में एक्ट्रेस निम्रत कौर, कुणाल कोहली ने भी अपने फैंस को जन्मदिन की बधाई दी है और लगातार सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.