विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zeenat Aman Birthday: एक्टिंग ही नहीं अपने कपड़ों को लेकर जीनत अमान रहीं चर्चा में, जानें एक्ट्रेस के बारे में ये खास बातें

By Anand KashyapEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 07:25 AM (IST)

जीनत अमान हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम जिसने फिल्मों में अभिनय के साथ फैशन का नया रूप दिया। जीनत अमान 70 और 80 के दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक रहीं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय के साथ फैशन और पहनावे से भी काफी सुर्खियां बटोरीं।

मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान- तस्वीर : Instagram: my_bollywood_stars
मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान- तस्वीर : Instagram: my_bollywood_stars

नई दिल्ली, जेएनएन। जीनत अमान, हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम जिसने फिल्मों में अभिनय के साथ फैशन का नया रूप दिया। जीनत अमान 70 और 80 के दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक रहीं, जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय के साथ फैशन और पहनावे से भी काफी सुर्खियां बटोरीं। जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है।

जीनत अमान ने साल 1970 में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। मशहूर निर्देशक ओपी रल्हानी के साथ अभिनेत्री के पारिवारिक संबध थे। ऐसे में ओपी रल्हानी ने जीनत अमान को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया। जिसके बाद वह साल 1971 में फिल्म हलचल से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। जीनत अमान की इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी और हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री बनीं।

जीनत अमान ने हारे रामा हारे कृष्णा, रोटी कपड़ा और मकान, चोरी मेरा काम, धर्म वीर, डॉन, राम बलराम, सत्य शिवम सुंदरम, यादों की बारत और दोस्ताना सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। अस्सी का दौर आते-आते जीनत अमान अपने स्टारडम के शिखर पर पहुंच चुकी थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन के साथ 'लावारिस 'की, फिरोज खान के साथ 'कुर्बानी' और धर्मेंद्र के साथ 'प्रोफेसर प्यार लाल' जैसी शानदार फिल्में कीं।

उन्होंने उस दौर में देवानंद, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और ऋषि कपूर समेत तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया। जीनत अमान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने अपने दौरान में बोल्ड ड्रेसिंग सेंस से खूब सुर्खियां बटोरीं। बिकिनी पहनकर शॉट हो या फिर अन्य बोल्ड सीन, जीनत अमान ने कैमरे पर हमेशा खुद को एक अलग अभिनेत्री के तौर पर पेश किया। यही उनकी हमेशा से खासियत भी रही थी। यही वजह है जो जीनत अमान को आज भी हिंदी सिनेमा की लीक से हटकर अभिनेत्री माना जाता है।

कभी फिल्मी दुनिया के ग्लैमर के समानांतर खड़ी जीनत अमान उम्र के इस पड़ाव पर भी काम कर रही हैं। आखिरी बार उन्हें दो साल पहले आई फिल्म पानीपत में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में उनका कैमियो किरदार था, लेकिन उनके किरदार को दर्शकों को खूब पसंद किया था।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।