Move to Jagran APP

Tabu Birthday: अजय देवगन की वजह से कॉलेज में भी सिंगल रहीं तब्बू, इस कारण नहीं बन पाया कोई ब्वॉयफ्रेंड

तब्बू बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज की अदाकाराओं में से एक हैं। वह पर्दे पर अपने अलग अभिनय और किरदार के लिए जानी जाती हैं। तब्बू ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों की जीता है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 03:45 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 03:45 PM (IST)
Tabu Birthday: अजय देवगन की वजह से कॉलेज में भी सिंगल रहीं तब्बू, इस कारण नहीं बन पाया कोई ब्वॉयफ्रेंड
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू और अजय देवगन - तस्वीर : Instagram: tabutiful

नई दिल्ली, जेएनएन। तब्बू बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज की अदाकाराओं में से एक हैं। वह पर्दे पर अपने अलग अभिनय और किरदार के लिए जानी जाती हैं। तब्बू ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों की जीता है। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 में एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है, लेकिन फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर तब्बू कर लिया।

loksabha election banner

तब्बू के माता-पिता प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई हैदराबाद से की थी। इसके बाद वह कॉलेज के पढ़ाई के लिए मुंबई आ गईं। दो साल के कॉलेज के बाद तब्बू ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'बाजार' से की थी। इस फिल्म में उनका छोटे सा रोल था। इसके बाद उन्हें फिल्म 'हम नौजवान' में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था।

बतौर मुख्य अभिनेत्री तब्बू की फिल्म 'प्रेम' थी। यह फिल्म साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में तब्बू के साथ अभिनेता संजय कपूर मुख्य में थे, लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक्त लग गया था। इस वजह से उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'पहला पहला प्यार' बन गई, जिसमें अभिनेता ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद तब्बू ने अभिनय की दुनिया कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तब्बू ने अब तक जीत, माचिस, विरासत, चांदनी बार, चीनी कम, हैदर, दृश्यम, अंधाधुन और दे दे प्यार दे सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। तब्बू पर्दे पर अपने अलग अभिनय से हमेशा चर्चा में रही हैं। उन्होंने फिल्मों में जितना अच्छी हीरोइन को रोल किया है उतने ही शानदार अंदाज में उन्होंने फिल्मों में नेगेटिव किरदार भी किए हैं। कई फिल्मों में तब्बू विलेन की भूमिका भी अदा कर चुकी हैं।

तब्बू ने जाल, हैदर और अंधाधुन जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तब्बू अभी तक कुवांरी हैं। वह कॉलेज के समय भी सिंगल थीं। कॉलेज के समय खुद को सिंगल रहने के लिए तब्बू अभिनेता अजय देवगन को जिम्मेदार मानती हैं। इस बात का खुलासा खुद तब्बू ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में किया था। फिल्म 'दे दे प्यार दे' के प्रमोशन के दौरान तब्बू अपने खास दोस्त अजय देवगन साथ आई थीं।

कॉलेज में सिंगल रहने का जिक्र करते हुए तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन पूरे कॉलेज में ऐसा माहौल बनाकर रखते थे कि कोई मुझे अपनी दिल की बात कहने या प्रपोज करने ही नहीं आता था। तब्बू ने बताया कि अजय देवगन और उनके दोस्त हर समय उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते थे और कॉलेज में हर समय साथ रहते थे। ऐसे में कभी कोई लड़का कॉलेज में उनसे अपनी दिल की बात कहने नहीं आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.