Happy Birthday Sunny Deol: सनी देओल का इन 4 अभिनेत्रियों से रहा अफेयर, फिल्मों में आने से पहले ही हो चुकी थी शादी
Happy Birthday Sunny Deol Affair Rumors With Four Actresses 80-90 के दशक में एक्शन और रोमांटिक हीरो के तौर मशहूर रहे सनी देओल इस दौरान अपने अफेयर्स के लिए खूब सुर्खियों में रहे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Sunny Deol Affair Rumors With Four Actresses: 80-90 के दशक में एक्शन और रोमांटिक हीरो के तौर मशहूर रहे सनी देओल इस दौरान अपने अफेयर्स के लिए खूब सुर्खियों में रहे। अभिनेत्री डिंपल कपाडि़या के साथ उनके रिश्ते को लेकर लोग आज भी बातें करते हैं। सनी देओल और अमृता सिंह, रवीना टंडन और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ भी अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। बता दें कि सनी देओल आज यानी 19 अक्टूबर को अपना 63वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं।
पहली फिल्म से ही अफेयर की चर्चाएं
सनी देओल पहली फिल्म से ही अपनी कोस्टार के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए। 1983 में सिनेमाघरों में आई फिल्म बेताब सनी देओल और अमता सिंह की पहली फिल्म थी। शूटिंग के दौरान अमृता और सनी के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, इस दौरान सनी देओल का विवाह पूजा के साथ हो चुका था, लेकिन करियर शुरू होने के चलते इस शादी का खुलासा नहीं किया गया था। अमृता सिंह को भी इस बात का पता नहीं था।
डिंपल के साथ लंबे समय तक रिश्ते
अमृता के बाद सनी देओल का नाम डिंपल कपाडि़या के साथ जोड़ा गया। 80 के दशक में यह जोड़ी दर्शकों के बीच इतनी पॉपुलर थी कि दोनों की जोड़ी की फिल्म का हिट होना माना जाता था। इस दौरान ही सनी और डिंपल के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं पब्लिक में खूब होती थीं। यही वजह थी कि उस वक्त के सभी डायरेक्टर इन दोनों को एकसाथ कास्ट करने के लिए बेताब रहते थे। 2018 में दोनों को लंदन की गलियों में एकसाथ देखा गया तो उनके बीच प्यार होने की बात का यकीन हो गया।
मीनाक्षी के साथ जोड़ी हिट
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म 1987 में डकैत की शूटिंग के दौरान एकसाथ आए। दोनों ने लगातार कई हिट फिल्में दीं। 1988 में आई इंतकाम के दौरान दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं। दामिनी फिल्म के दौरान भी दोनों के बीच अफेयर्स की बातें सुर्खियों में रहीं। हालांकि, इनका अफेयर ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया।
रवीना टंडन से भी अफेयर की चर्चाएं
90 के दशक की शुरुआत में सनी देओल बॉलीवुड के सबसे चहेते हीरो माने जाते थे। इन दिनों उनकी जोड़ी रवीना टंडन के साथ दर्शकों को पसंद आ रही थी। इस बीच दोनों में प्यार होने की खबरें सामने आने लगीं। फिल्म जिद्दी और क्षत्रिय की शूटिंग के दौरान रवीना और सनी देओल नजदीक आ गए थे। हालांकि, आए दिन खबरें सामने आने के बाद इन दोनों का अफेयर ज्यादा दिन नहीं चल सका था।