यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Birthday SS Rajamouli: अजय देगवन, Jr.NTR सहित इन सुपरस्टार ने दी आरआरआर निर्देशक को बर्थडे की शुभकामनाएं
Happy Birthday SS Rajamouli आरआरआर से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली सोमवार को अपना 49 वां ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday SS Rajamouli: बाहुबली, विक्रमारकुडु और आरआरआर जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार से लेकर साउथ के मेगास्टार भी बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
उन्हें 49वें बर्थडे पर अजय देवगन के बाद अब जूनियर एनटीआर, राम चरण और महेश बाबू ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, सेलेब्स के अलावा सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी फोटो, वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Happy Birthday Jakkanna @ssrajamouli !! Wishing you the best as always. pic.twitter.com/WSq7Zon3KP
— Jr NTR (@tarak9999) October 10, 2022
जूनियर एनटीआर ने अलग अंदाज में अपने आरआरआर निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जिससे दोनों की बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग का पता चल रहा है। उन्होंने एसएस राजामौली को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे जक्कन्ना। हमेशा की तरह आपको शुभकामनाएं।
महेश बाबू
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने बाहुबली निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, एसएस राजामौली आपको जन्मदिन की बधाई। सर अपनी प्रतिभा से हमें प्रेरित करते रहिए।
Words truly cannot explain how much I respect and adore you🙏🏼…
Wishing you happiest !! @ssrajamouli Garu ❤️🎂
Keep rocking, as always !! pic.twitter.com/B5UjTgt01q
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) October 10, 2022
राम चरण
राम चरण ने एसएस राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने निर्देशक को बधाई देते हुए लिखा, शब्द सच में मेरी बातें नहीं सकते। मैं आपका कितना सम्मान और आदर करता हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं, हमेशा की तरह धमाल मचाते रहिए।
अजय देवगन
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, एक शानदार वाला हैप्पी बर्थडे एसएस राजामौली सर, मुझे आपके विजन से प्यार है और हम सब आपके सिनेमा को पसंद करते हैं। हिंदुस्तान को गौरवान्वित करते रहिए।
Happy birthday dear Rajamouli Sir. Have a fabulous one.
I love your vision & all of us love your cinema. Keep making 🇮🇳 proud Sir. Most importantly, today is your day @ssrajamouli pic.twitter.com/q5qCVDJLsV
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 10, 2022
वहीं, राजामौली को अजय देवगन, राम चरण, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू के अलावा एक्टर साई धर्म तेज ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आरआरआर ने दिलाई दुनियाभर में पहचान आपको बता दें कि राजामौली ने डायरेक्शन में अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट नंबर 1 से की है, लेकिन उन्हें देशभर में पहचान बाहुबली फ्रेंचाइजी से मिली, जबकि उन्हें दुनियाभर में पहचान इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर से मिली है। इस फिल्म ने दुनिया भर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड, 2023 में 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
