Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonu Nigam का विवादों से रहा पुराना रिश्ता, एक ट्वीट के चलते मुंडवाना पड़ा था सिर, जानें उनकी 5 बड़ी कंट्रोवर्सी

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jul 2020 01:38 PM (IST)

    सोनू निगम और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर हमेशा ही बेबाक अंदाज से बोलते देखा जाता है।

    Hero Image
    Sonu Nigam का विवादों से रहा पुराना रिश्ता, एक ट्वीट के चलते मुंडवाना पड़ा था सिर, जानें उनकी 5 बड़ी कंट्रोवर्सी

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम अपने बेहतरीन आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अबतक के आने करियर में न जानें के कितने सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। आज सोनू निगम का जन्मदिन है। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में उनका जन्म हुआ था। आज सोनू निगम अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनू निगम को जितना उनके गानों के लिए जाना जाता है उतना ही उनके विवादों के लिए भी। सोनू निगम और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर हमेशा ही बेबाक अंदाज से बोलते देखा जाता है। वह कई बार अपने इन्हीं बयानों के चलते मुसीबत में घिर चुके हैं। आज हम अपको सोनू ​निगम के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी 5 कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं... 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टी-सीरीज कंपनी के साथ विवाद: 

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। इसी बीच नेपोटिज्म को लेकर सोनू निगम ने भी टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर निशाना साधते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जिरिए सोनू ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। वहीं भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार घोषाल ने भी उन्हें पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया था।  

    अजान विवाद: 

    काफी समय पहले सोनू सोनू निगम को अजान पर एक आपत्तिजनक ट्वीट करना भारी पड़ गया था। इसके बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गईं थीं। अजान पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के बाद उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो गया था। दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।' बस फिर क्या था उनके इस ट्वीट ने बवाल मचा दिया था। इसके बाद उन्हें अपना सिर मुंडवा लिया और ट्विटर भी छोड़ दिया।  

    राधे मां वाला विवाद: 

    सोनू निगम को खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां का साथ देना भी काफी भारी पड़ा था। साल 2015 में सोनू निगम ने टि्वटर पर राधे मां को देवी काली मां का रूप बताया था। बस फिर क्या था इसी के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।    

    किसान सुसाइड मामला:  

    साल 2015 में जब किसान के सुसाइड का मामला सामने आया था। उस वक्त सोनू ने कुमार विश्‍वास का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि अलग से आवाज डाली गई है। इसी के बाद वह कुमार विश्वास मुसीबत में फंस गए थे। वहीं सोनू पर भी लोगों का गुस्स जमकर फूटा था।    

    फ्लाइट में गाने पर विवाद: 

    एक बार सोनू निगम ने जेट एयरवेज में सफर के दौरान गाना था। जिसकी वजह से वह विवादों में फंस गए थे। यहीं नहीं उनकी वजह से क्रू मेंबर्स को निलंबित कर दिया गया था।  

     Photo Credit-  Sonu Nigam Instagram