विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Shah Rukh Khan: शाह रुख खान का बर्थडे मनाने आधी रात को मन्नत के बाहर उमड़े फैंस, देखें वीडियो

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2022 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:28 AM (IST)

Shah Rukh Khan Birthday शाह रुख खान के फैंस उनका जन्मदिन जोरशोर से मनाते हैं जिसका असर साोशल मीडिया से ...और पढ़ें

Happy Birthday Shah Rukh Khan Fans Gathered Outside Mannat. Photo- Twitter
Happy Birthday Shah Rukh Khan Fans Gathered Outside Mannat. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की कई पीढ़ियों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने वाले शाह रुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इसका अंदाजा किंग खान के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर जुटने वाले फैंस की भीड़ के जोश से लगाया जा सकता है।

2 नवम्बर को आधी रात को ही उनके घर के बाहर फैंस जुटना शुरू हो गाये थे। हाथों में हैप्पी बर्थडे शाह रुख खान के पोस्टर थामे फैंस उनकी फिल्मों के गाने गाते हुए अपने हीरो के बर्थडे का जश्न मना रहे थे। वहीं, उम्मीद यह भी थी कि किंग खान जन्मदिन पर फैंस की विशेज स्वीकार करने उनके बीच पहुंचेंगे। शाह रुख फैंस को निराश भी नहीं करते। 

मन्नत के बाहर बर्थडे का जश्न

बेटे अबराम के साथ शाह रुख फैंस का अभिवादन करने बाहर आये। उन्होंने मन्नत में बनी खास जगह पर खड़े होकर फैंस की तरफ हाथ हिलाकर अपने चित-परिचित अंदाज में उनका शुक्रिया अदा किया। 

ऐसे कई वीडियोज पहली नवम्बर की रात से ही सोशल मीडिया में सर्कुलेट होने लगे थे, जिनमें मन्नत के बाहर फैंस के उत्साह का नजारा देखा जा सकता है।

फैंस ने किंग खान के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पोस्टर भी तैयार किए। मुंबई में उनके घर मन्नत के आस पास ऐसे कई पोस्टर्स चस्पा किए गए।

शाह रुख की है लॉयल फैन फॉलोइंग

शाह रुख ने 2 नवम्बर को उम्र का 57 वां पड़ाव छू लिया है। तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और यादगार किरदारों के जरिए तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की, जिसमें हर उम्र और वर्ग के लोग हैं।

पठान से होगी बड़े पर्दे पर वापसी

फैंस को अब उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार है। शाह रुख की आखिरी रिलीज जीरो है, जो 2018 में आयी थी। इस फिल्म की नाकामी के बाद उन्होंने लम्बा ब्रेक लिया और रही स्क्रिप्टों का इंतजार करते रहे। शाह रुख की वापसी यशराज बैनर की पठान से होगी जो अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फैंस को इसी के टीजर का बेसब्री से इंतजार है। पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। 

पठान के बाद 2023 में शाह रुख की जवान और डंकी भी रिलीज होंगी। जवान का निर्देशन एटली कर रहे हैं। यह फिल्म शाह रुख का साउथ में भी बड़े स्तर पर एंट्री करवाएगी I इन दोनों फिल्मों के अलावा शाह रुख राजकुमार हिरानी की डंकी भी 2023 में आएगी ।